फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collections rise to second highest-ever at Rs 1.72 lakh cr in Jan

GST Collection: अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11.6% बढ़ा, हुआ इतना कलेक्शन

Wed, 31 Jan 2024 09:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 31 Jan 2024 09:03 PM IST
सार

GST Collection: वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व रु. 1,72,129 करोड़ है, जो जनवरी 2023 में एकत्र किए गए रु. 155,922 करोड़ के राजस्व से सालाना आधार पर 10.4% की वृद्धि दर्शाता है।

विज्ञापन
GST collections rise to second highest-ever at Rs 1.72 lakh cr in Jan
जीएसटी संग्रह - फोटो : Istock

विस्तार

अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 की अवधि के दौरान, संचयी सकल जीएसटी संग्रह में सालाना (YOY) आधार पर 11.6% की वृद्धि हुई है। यह अप्रैल से जनवरी के दौरान यह 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि, अप्रैल 2022-जनवरी 2023 के बीच जीएसटी के रूप में 14.96 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व रु. 1,72,129 करोड़ है, जो जनवरी 2023 में एकत्र किए गए रु. 155,922 करोड़ के राजस्व से सालाना आधार पर 10.4% की वृद्धि दर्शाता है। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह है और इस वित्तीय वर्ष में तीसरे महीने 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक का जीएसटी संग्रह किया गया है। उक्त अवधि के दौरान सरकार ने आईजीएसटी संग्रह में सीजीएसटी के रूप में 43,552 करोड़ रुपये और एसजीएसटी मद में 37,257 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया।
विज्ञापन


अप्रैल 2023 में अब तक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन किया गया था। उस दौरान जीएसटी के रूप में 1.87 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed