Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dhanteras Tradition and Youth Shift in Shopping Trends Rising Demand for Diamonds and Silver Alongside Gold

धनतेरस पर परंपरा और युवा: त्योहारों पर खरीदारी का बदला अंदाज, सोने के साथ किन गहनों की बढ़ रही है मांग?

Fri, 06 Nov 2026 04:41 PM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 06 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

  • भारी गहनों के बजाय हल्की और नए डिजाइन की ज्वेलरी पसंद कर रहे युवा।
  • सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारी का इंतजार कर रहे ग्राहकों ने भी किया रुख।
  • रोज पहनने लायक गहनों की बढ़ी मांग, लैब में बने हीरों के अलावा चांदी खरीदने में भी दिलचस्पी।

विज्ञापन
Dhanteras Tradition and Youth Shift in Shopping Trends Rising Demand for Diamonds and Silver Alongside Gold
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : amarujala.com

विस्तार

धनतेरस पर सोना खरीदने की परंपरा कायम है, लेकिन इस बार ग्राहकों की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी गहनों के बजाय हल्के वजन की ज्वेलरी, हीरे और चांदी के आभूषण लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खासकर युवा ग्राहक ऐसे गहने पसंद कर रहे हैं, जिन्हें त्योहारों के अलावा रोजमर्रा में भी पहना जा सके। सोने-चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट ने भी खरीदारी को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन


शादी की तैयारी कर रहीं मार्केटिंग क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारी अंजना कुमारनकुट्टी का कहना है कि वह इस बार कुछ अलग डिजाइन के गहने खरीदना चाहती हैं। उन्हें खास डिजाइन वाले पेंडेंट और अंगूठियां पसंद हैं। साथ ही निवेश के लिहाज से सोने के सिक्के खरीदने पर भी विचार कर रही हैं। यानी उनकी खरीदारी में पसंद और भविष्य की बचत, दोनों का ध्यान रहेगा। जोस अलुक्कास ग्रुप के प्रबंध निदेशक वर्गीज अलुक्कास के मुताबिक, पहले धनतेरस मुख्य रूप से उत्तर भारत का त्योहार माना जाता था, लेकिन अब दक्षिण भारत में भी इसका चलन तेजी से बढ़ा है। ग्राहक भारी गहनों के साथ सोने के सिक्के, छोटे पेंडेंट, हल्की चेन और हीरे के आभूषण भी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

रोज पहनने लायक गहनों की बढ़ी मांग

ज्वेलरी खरीदने में अब डिजाइन को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। कैरेटलेन के सह-संस्थापक और सीपीटीओ गुरुकिर्ति गुरुनाथन के मुताबिक, आज के ग्राहक ऑनलाइन गहनों के डिजाइन देखते हैं और दुकान पहुंचने से पहले ही अपनी पसंद तय कर लेते हैं। वे ऐसे गहने चाहते हैं, जिन्हें रोज पहना जा सके और जो उनकी सामान्य पोशाक के साथ भी अच्छे लगें।

विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी वेदांत वर्मा का कहना है कि उन्हें साधारण चेन और क्लासिक डिजाइन की अंगूठियां पसंद हैं। वे  ऐसे गहने खरीदना चाहते हैं, जिन्हें पारंपरिक और आधुनिक, दोनों तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सके। वहीं, गृहिणी किरण सिन्हा का कहना है कि वह ऐसे गहनों को प्राथमिकता देती हैं, जो लंबे समय तक पसंद बने रहें। उन्हें सादे सोने के गहने, खासकर नोज पिन पसंद हैं।

लैब में बने हीरों की ओर भी बढ़ा रुझान

इस बार लैब में तैयार किए गए हीरों की मांग भी बढ़ रही है। विशेषज्ञाें के मुताबिक, अब ग्राहक इन हीरों के बारे में पहले से ज्यादा जानकारी लेकर दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वे हीरों की गुणवत्ता, प्रमाणपत्र, डिजाइन, सोने की शुद्धता और कीमत के बारे में सवाल पूछते हैं। उनके मुताबिक, दो साल पहले तक ग्राहकों को लैब में बने हीरों के बारे में समझाना पड़ता था, लेकिन अब लोग पहले से तय करके आते हैं कि उन्हें क्या खरीदना है।

  • सोलिटेयर पेंडेंट, डायमंड ब्रेसलेट, एक साथ पहनी जाने वाली अंगूठियां और हीरे जड़े मंगलसूत्र पसंद किए जा रहे हैं। पुरुषों की ज्वेलरी में भी अंगूठियों, स्टड और चेन वाले ब्रेसलेट की मांग बढ़ रही है।

चांदी खरीदने में भी दिलचस्पी

विशेषज्ञाें के मुताबिक, धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से उन ग्राहकों ने भी खरीदारी शुरू की है, जो लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे। इस बार चांदी पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हुई है। इससे पारंपरिक खरीदारी के साथ उपहार देने के लिए भी चांदी के सामान की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed