Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collections jump 15 pc to Rs 1.68 lakh cr in Nov

GST: नवंबर में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये, अप्रैल से अब तक सरकारी खजाने में आए 13.32 लाख करोड़

Fri, 01 Dec 2023 08:05 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 08:05 PM IST
सार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इस साल नवंबर में सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, यह अक्तूबर के 1.72 लाख करोड़ रुपये से कम है। नवंबर, 2022 में सरकार को जीएसटी के रूप में 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

विज्ञापन
GST collections jump 15 pc to Rs 1.68 lakh cr in Nov
वित्त मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू गतिविधियों में तेजी और त्योहारी सीजन के दौरान खरीदारी बढ़ने से सरकार को इस साल नवंबर में जीएसटी के रूप में एक साल पहले की तुलना में 15 फीसदी अधिक कमाई हुई है। जीएसटी संग्रह की यह रफ्तार चालू वित्त वर्ष के किसी भी महीने में सबसे अधिक है। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 13,32,440 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह, अप्रैल से लेकर अब तक सरकार को हर महीने जीएसटी के रूप औसतन 1.66 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यह आंकड़ा 2022-23 की समान अवधि के 1.49 लाख करोड़ के औसत जीएसटी संग्रह से 11.9 फीसदी अधिक है। 2023-24 में लगातार छठे महीने कर संग्रह 1.60 लाख करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन


डेलॉय इंडिया पार्टनर एमएस मणि ने कहा, चालू वित्त वर्ष में औसतन 1.66 लाख करोड़ का संग्रह उत्पादन व खपत में वृद्धि को दर्शाता है। यह अर्थव्यवस्था की स्थिति का अच्छा बैरोमीटर है। कर अधिकारियों के टैक्स चोरी रोकने के प्रयासों और अनुपालन आसान बनाने से भी संग्रह बढ़ा है। 
विज्ञापन


यूपी : 8,973 करोड़ रुपये की कमाई
आंकड़ों के मुताबिक, यूपी को जीएसटी से नवंबर में 8,973 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हरियाणा में जीएसटी संग्रह 9,732 करोड़, दिल्ली में 5,347 करोड़, मध्य प्रदेश में 3,646, पंजाब 2,265 करोड़, उत्तराखंड में 1,601 करोड़, हिमाचल प्रदेश में 802 करोड़, जम्मू-कश्मीर में 469 करोड़ और चंडीगढ़ में 210 करोड़ रुपये रहा। महाराष्ट्र में संग्रह सर्वाधिक 25,585 करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल की बिक्री में 7.5 फीसदी गिरावट
दिवाली पर ट्रकों की आवाजाही कम रहने से देश में डीजल की बिक्री नवंबर में एक साल पहले के 73.3 लाख टन से 7.5 फीसदी घटकर 67.8 लाख टन रह गई। दिसंबर में मांग काफी हद तक पिछले स्तर पर पहुंच जाएगी। वहीं, त्योहारों में निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से पेट्रोल खपत 7.5 फीसदी बढ़कर 28.6 लाख टन पहुंच गई। विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री सालाना आधार पर 6.1 फीसदी बढ़कर 6.20 लाख टन के स्तर पर पहुंच गई। रसोई गैस की बिक्री एक साल पहले से 0.9 फीसदी घटकर 25.7 लाख टन रह गई।

विदेशी मुद्रा भंडार 2.5 अरब डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.93 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़ा था। 24 नवंबर वाले हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.14 अरब डॉलर बढ़ गई। स्वर्ण भंडार 29.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.3 अरब डॉलर पहुंच गया।

बिजली खपत 8.5% बढ़कर 119.6 अरब यूनिट
देश में बिजली खपत नवंबर में करीब 8.5 फीसदी बढ़कर 119.64 अरब यूनिट पहुंच गई। त्योहारों और आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। बिजली खपत नवंबर, 2022 में 110.25 अरब यूनिट और नवंबर, 2021 में 99.32 अरब यूनिट रही थी। नवंबर में किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग 204.60 गीगावाट रही। बिजली मंत्रालय का अनुमान है कि अगली गर्मियों में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंच जाएगी।

विनिर्माण गतिविधियों में तेज वृद्धि
बढ़ती कीमतों का दबाव कम होने और ग्राहकों की मजबूत मांग के दम पर देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर, 2023 में शानदार तेजी रही। शुक्रवार को जारी मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) नवंबर में बढ़कर 56 पर पहुंच गया। अक्तूबर में यह आठ महीने के निचले स्तर 55.5 पर था। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत है।

घरेलू-विदेशी बाजारों से नए ऑर्डर
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, कंपनियों को घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों से नए ऑर्डर मिले। इससे भर्तियां बढ़ी हैं, जो श्रम बाजार के लिए अच्छी खबर है।


नवंबर में यूपीआई से रिकॉर्ड 17.4 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन
डिजिटल भुगतान में जबरदस्त तेजी आई है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, यूपीआई से नवंबर में रिकॉर्ड 17.40 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए। अक्तूबर में 17.16 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह 1.4 फीसदी ज्यादा है। हालांकि लेनदेन की संख्या में गिरावट आई है। अक्तूबर में 11.41 अरब, नवंबर में 11.24 अरब लेनदेन हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed