फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Collection in March 2022 Hit All Time High Reached At 1.42 Lakh Crore Rupees News in Hindi

GST Collection March 2022: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जीएसटी संग्रह, मार्च में बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हुआ

Fri, 01 Apr 2022 04:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

GST Collections Hit All Time High In March: जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर राहत भरी खबर आई है। मार्च महीने में कलेक्शन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने 1,42,095 करोड़ कलेक्शन रहा है।  

विज्ञापन
GST Collection in March 2022 Hit All Time High Reached At 1.42 Lakh Crore Rupees News in Hindi
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर राहत भरी खबर आई है। मार्च महीने में कलेक्शन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने 1.42 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ है। यह अब तक का रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा 1,40,986 करोड़ रुपये रहा था।  
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़त
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो मार्च 2022 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपये है। इसमें सीजीएसटी 25,830 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,378 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 74,470 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 39,131 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 9,417 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 981 करोड़ रुपये सहित) है। बता दें कि मार्च के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

 
पी-नोट्स के जरिए निवेश बढ़ा
इस बीच बता दें कि फरवरी के अंत तक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए भारतीय बाजारों में निवेश बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हो गया। इससे साफ है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी समेत अन्य विपरीत कारकों के बावजूद भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम है। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में यह आंकड़ा 87,989 करोड़ रुपये रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed