फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst collection down in February 97247 crore rupees only

फरवरी में गिर गई जीएसटी से होने वाली आय, केंद्र को मिले 17600 करोड़ रुपये

Fri, 01 Mar 2019 05:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 01 Mar 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
gst collection down in February 97247 crore rupees only

फरवरी माह में एक बार फिर से जीएसटी से होने वाली आय में गिरावट देखने को मिली। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार को इसके जरिए केवल 17,600 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं राज्य सरकार को 24200 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। आईजीएसटी से कुल 47 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन

जनवरी में हुई थी एक लाख करोड़

जनवरी माह में जीएसटी से सरकार को 1.02 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। फरवरी में सरकार को कुल 97247 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। जीएसटीआर-3बी फॉर्म के जरिए 73.48 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। 

विज्ञापन

जनवरी में बना था रिकॉर्ड

जनवरी में जीएसटी से कुल कमाई 1.02 लाख करोड़ के पार चला गया था। दिसंबर माह में जीएसटी की कमाई 94725 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल जनवरी में यह कमाई 89825 करोड़ रुपये हुई थी। यह इस साल करीब 14 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर से लागू हुआ टीडीएस, टीसीएस का नियम

केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के तहत स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) तथा स्रोत पर कर संग्रह (टीसीएस) प्रावधानों को  एक अक्तूबर से लागू कर दिया है। केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम के मुताबिक, अधिसूचित कंपनियों को 2.5 लाख रुपये से अधिक की वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के भुगतान पर एक फीसदी टीडीएस काटना जरूरी होगा। साथ ही, राज्य कानूनों के तहत राज्य एक फीसदी टीडीएस वसूलेंगे।  

अभी तक 10.70 लाख करोड़

जीएसटी से इस वित्त वर्ष में फरवरी तक सरकार को 10.70 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। अगले वित्त वर्ष में सरकार ने जीएसटी से कुल कमाई के लिए 13.71 लाख रुपये का टारगेट रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed