फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection crossed 1 lakh crore rupees in february for fourth consecutive month

लगातार चौथे महीने एक लाख करोड़ के पार रहा GST कलेक्शन, फरवरी में 12 फीसदी का इजाफा

Mon, 02 Mar 2020 12:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Mar 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
GST collection crossed 1 lakh crore rupees in february for fourth consecutive month

वस्तु एवं सेवा कर के मोर्चे पर केंद्र सरकार को लगातार चौथे महीने भी सफलता हाथ लगी है। जीएसटी कलेक्शन में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की मासिक वसूली का सिलसिला जारी है। फरवरी 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1,05,366 करोड़ रुपये का रहा, जो पिछले साल फरवरी के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


वहीं जनवरी 2020 की तुलना में फरवरी के जीएसटी कलेक्शन में मामूली गिरावट देखी गई है। जनवरी में 1,10,818 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर से ही मासिक जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।

विज्ञापन

सीजीएसटी की हिस्सेदारी 20,569 करोड़ रुपये

वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए, जिसके अनुसार, फरवरी 2020 में जीएसटी के कुल कलेक्शन में सीजीएसटी की हिस्सेदारी 20,569 करोड़ रुपये रही, एसजीएसटी की हिस्सेदारी 27,348 करोड़ रही और आइजीएसटी की हिस्सेदारी 48,503 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने जीएसटीआर 3बी रिटर्न हुए फाइल

वहीं इस दौरान सेस के मद में 8,947 करोड़ रुपये वसूले गए हैं। इसके अतिरिक्त वित्त मंत्रालय के अनुसार, 29 फरवरी 2020 तक जनवरी के लिए 83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल किए गए हैं।

सरकार को प्राप्त हुआ इतना राजस्व 

फरवरी 2020 के नियमित सेटलमेंट के बाद केंद्र सरकार को सीजीएसटी के रूप में इस अवधि में 43,155 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। राज्यों को एसजीएसटी के रूप में इस दौरान 43,901 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी महीने में वस्तुओं के आयात पर वसूले जाने वाले जीएसटी में पिछले साल के फरवरी माह के मुकाबले आठ फीसदी का इजाफा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed