फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Growth rate will be 7.2 percent in 2024-25 on the basis of investment growth, Fitch increased India's growth r

Fitch: निवेश वृद्धि के दम पर 2024-25 में 7.2 फीसदी रहेगी विकास दर, फिच ने बढ़ाया भारत का वृद्धि दर अनुमान

Wed, 19 Jun 2024 05:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो
अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jun 2024 05:55 AM IST
सार

फिच रेटिंग्स एजेंसी ने भारत की आर्थिक दर को अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। फिच ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए यह अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
Growth rate will be 7.2 percent in 2024-25 on the basis of investment growth, Fitch increased India's growth r
जीडीपी में वृद्धि से अर्थशास्त्री उत्साहित - फोटो : एएनआई

विस्तार

फिच रेटिंग्स ने उपभोक्ता खर्च में सुधार और निवेश में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। यह आरबीआई के अनुमान के अनुरूप है, जिसने इस महीने की शुरुआत में ग्रामीण मांग में सुधार और महंगाई में नरमी के कारण 7.2 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान जताया था। फिच ने इस साल मार्च में विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। एजेंसी ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.5 फीसदी और 2026-27 में 6.2 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी।  

विज्ञापन


रेपो दर: 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है आरबीआई
फिच रेटिंग्स ने कहा, चालू वित्त वर्ष के अंत तक खुदरा महंगाई दर घटकर 4.5 फीसदी के स्तर पर आ सकती है। इससे आरबीआई ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कर इसे 6.25 फीसदी पर ला सकता है। महंगाई 2025 और 2026 में औसतन 4.3 फीसदी पर रह सकती है, जो आरबीआई के तय लक्ष्य से थोड़ा ऊपर है।
विज्ञापन


एडीबी ने सात फीसदी का लगाया है अनुमान
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने इससे पहले भारतीय जीडीपी के 7 फीसदी के रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया था। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स और मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती है। मूडीज को उम्मीद है कि विकास दर 6.6 फीसदी रह सकती है। देश की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 8.2 फीसदी की मजबूत दर से बढ़ी थी। वहीं, मार्च तिमाही में विकास दर 7.8 फीसदी के स्तर पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed