Essence-MediaCom Merger: नवीन खेमका एसेंस-मीडियाकॉम के सीईओ नियुक्त, सोनाली मालवीय को भी ग्रुप में अहम पद
GroupM India ने आज नवीन खेमका को एसेंस-मीडियाकॉम के सीईओ और सोनाली मालवीय को मुख्य रणनीति और टांसफॉर्मेशन ऑफिसर के रूप में पदोन्नति देने की घोषणा की है। नवीन और सोनाली कंपनी के मल्टीचैनल, ऑडियंस प्लानिंग और रणनीतिक मीडिया विशेषज्ञता का काम देखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल की शुरुआत में GroupM ने एसेंस और मीडियाकॉम के वैश्विक विलय की घोषणा की थी। अब GroupM India ने नवीन खेमका को एसेंस-मीडियाकॉम का सीईओ और सोनाली मालवीय को मुख्य रणनीति और टांसफॉर्मेशन ऑफिसर बनाने का एलान किया है।
नवीन और सोनाली एसेंस-मीडियाकॉम के मल्टीचैनल, ऑडियंस प्लानिंग और रणनीतिक मीडिया विशेषज्ञता का काम देखेंगे। वे एसेंस के डिजिटल और डेटा-संचालित डीएनए के एकीकरण को चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी के कलाइंट ग्रोथ में मदद मिलेगी।
नियुक्ति पर ग्रुपएम के सीईओ प्रशांत कुमार बोले- दोनों प्रेरणादायक लीडर
ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार ने इस घोषणा के बाद कहा, "नवीन और सोनाली दोनों प्रेरणादायक लीडर हैं। मीडियाकॉम और एसेंस में उनके कार्यकाल के दौरान वे एजेंसी के व्यवसायों को नई ऊंचाई देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। दोनों एजेंसियों के एक साथ आने से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने ग्राहक संबंधों को मजबूत करना और अपने लोगों व क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। मैं नवीन और सोनाली दोनों को उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे ग्राहकों को एक बेहतरीन कार्य अनुभव मिलेगा।"
एसेंस-मीडियाकॉम एपीएसी के सीईओ ने कहा- इस नियुक्ति से कंपनी को मजबूत नेतृत्व मिलेगा
एसेंस-मीडियाकॉम एपीएसी के सीईओ रूपर्ट मैकपेट्री ने कहा, "नवीन को सीईओ और सोनाली को एसेंस-मीडियाकॉम साउथ एशिया के लिए मुख्य रणनीति और परिवर्तन अधिकारी के रूप में नियुक्त करना हमें बहुत मजबूत नेतृत्व और दिशा प्रदान करेगा। हम अपने कार्यों में बदलाव करते हुए एजेंसी को ग्राहकों के लिए भविष्य की एजेंसी के रूप में परिवर्तित करना चाहते हैं। दोनों का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है, दोनों लोगों को प्राथमिकता देने में दृढ़ विश्वास रखते हैं। वे साथ मिलकर हमारे ग्राहकों के व्यवसायों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।"
नवीन खेमका के पास 25 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव
एसेंसमीडियाकॉम साउथ एशिया के सीईओ नवीन खेमका ने कहा, "मैं एसेंस और मीडियाकॉम के विलय के बाद एजेंसी का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारे सर्वोत्तम-इन-क्लास डेटा और डिजिटल-आधारित समाधानों के साथ, मुझे विश्वास है कि हम प्रतिभाओं को भविष्य के अनुसार ढालने और नई सेवाओं की पेशकश करने में सक्षम होंगे। हमारे सभी ग्राहकों को उनके निरंतर विश्वास और साझेदारी के लिए धन्यवाद। हमारे ग्राहक अब एसेंस-मीडियाकॉम से नए बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं जो नए युग में सफल होने के लिए जरूरी हैं।"
नवीन के पास नेटवर्क की दुनिया में कार्य करने का 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है, उन्होंने कई अहम ब्रांड्स के साथ काम किया है। ग्रुपएम में अपनी पिछली भूमिका के दौरान नवीन माइंडशेयर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने वेवमेकर बनाने के लिए मैक्सस और एमईसी के विलय में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने संस्कृतियों और ग्राहकों का निर्बाध ट्रांजिशन सुनिश्चित किया था। पिछले चार वर्षों में उनके नेतृत्व में मीडियाकॉम ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
सोनाली मालवीय के पास भी मीडिया और प्रबंधन का 20 वर्षों का अनुभव
एसेंस-मीडियाकॉम साउथ एशिया के मुख्य रणनीति और टांसफॉर्मेशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त सोनाली मालवीय ने कहा, "ग्राहक आज उम्मीद करते हैं कि मीडिया बदलाव की अग्रिम पंक्ति में हो। साथ ही संभावनाओं के नए दौर में तेजी से स्केलेबल व्यवसाय परिवर्तन किया जा सके यह भी लक्ष्य है। वर्तमान में हर दिन प्लेटफॉर्म विकसित होते हैं, निर्माता उभरते हैं, और समुदाय बनते हैं। उपभोक्ताओं, कॉन्टेंट और तकनीक के माध्यम से यह सब परिवर्तित और संचालित होता रहता है। मैं अपनी अत्यधिक प्रतिभाशाली टीमों के साथ साझेदारी करने और उन परिवर्तनों को संचालित और विकसित करने के लिए उत्सुक हूं। इससे उपभोक्ताओं और ग्राहकों की बेहतर सेवा सुनिश्चित होगी। मीडिया में काम करने का यह सबसे अच्छा समय है।"
सोनाली के पास उद्योगों व बाजारों में प्रबंधन और मीडिया से जुड़ा 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे माइंडशेयर, पीएचडी और मीडियाकॉम में कई वरिष्ठ भूमिकाओं में रही हैं। वह वर्ष 2018 में ग्रुपएम परिवार में वापस आईं। वह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में एजेंसी के गूगल के व्यवसाय की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ग्राहक सेवा) के रूप में काम कर चुकी हैं। 2021 में सोनाली को एसेंस इंडिया के एमडी के रूप में पदोन्नत किया गया था।
नवीन और सोनाली दोनों गुड़गांव स्थित दफ्तर से करेंगे ऑपरेट
नवीन और सोनाली दोनों गुड़गांव स्थित दफ्तर से ऑपरेट करेंगे। नवीन ग्रुपएम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार और एसेन्स-मीडियाकॉम एपीएसी के सीईओ रूपर्ट मैकपेट्री को रिपोर्ट करेंगे जबकि सोनाली नवीन को रिपोर्ट करेंगी। दोनों ग्रुपएम साउथ एशिया एक्सको का हिस्सा बने रहेंगे।
एसेंस और मीडियाकॉम तेजी से विकसित हो रहे मीडिया परिदृश्य में ग्राहकों के लिहाज से खुद को ढाल रही है। वर्ष 2022 में यह घोषणा की गई कि नवगठित एसेंस-मीडिया कॉम बनाने के लिए Essence और MediaCom का विलय किया जाएगा। कंपनी के पास करीब 400 कर्मचारी और एक बड़ा ग्राहक बेस है। जनवरी 2023 तक इस विलय को अंतिम रूप दिया जाना है।