फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Great Learning Report Engineers are afraid of losing jobs due to AI

रिपोर्ट: 67 फीसदी इंजीनियरों को AI के कारण नौकरी जाने का डर, 87% ने माना- कॅरिअर बचाने के लिए कौशल विकास जरूरी

Tue, 17 Sep 2024 05:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:46 AM IST
सार

अनुमान के अनुसार, अगले दशक में 20-40% इंजीनियरिंग कार्यों को स्वचालित किया जा सकता है। इसके अलावा 89% इंजीनियर नए कठिन कौशल हासिल करने की योजना बना रहे हैं। इसमें एआई-एमएल सर्वाधिक मांग वाले क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
Great Learning Report Engineers are afraid of losing jobs due to AI
एआई तकनीक - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

एआई के कारण 67% इंजीनियरों को नौकरी जाने का डर सता रहा है। ग्रेट लर्निंग की शोध रिपोर्ट 2024-25 ने कहा, 67.5% इंजीनियरों ने माना कि उनकी नौकरियों पर एआई का बुरा असर पड़ रहा है। जबकि 87.5% का कहना है कि तकनीक के अत्यधिक अपग्रेड के चलते कॅरिअर सुरक्षित रखने के लिए कौशल विकास अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


एआई की नियमित कार्यों को स्वचालित करने और जटिल डाटा विश्लेषण करने की क्षमता इंजीनियरिंग परिदृश्य को नया आकार दे रही है। अनुमान के अनुसार, अगले दशक में 20-40% इंजीनियरिंग कार्यों को स्वचालित किया जा सकता है। इसके अलावा 89% इंजीनियर नए कठिन कौशल हासिल करने की योजना बना रहे हैं। इसमें एआई-एमएल सर्वाधिक मांग वाले क्षेत्र हैं। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे के डीन डॉ. दिनेश सेठ ने कहा, इंजीनियरों की भूमिका प्रभावित होने जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


15 लाख स्नातकों में 10% को ही नौकरी
नई दिल्ली। इस वर्ष भारत में 15 लाख इंजीनियरिंग स्नातकों में से सिर्फ 10% को ही नौकरी की संभावना है। देश में इंजीनियरिंग स्नातकों की रोजगार क्षमता 60% से अधिक है, लेकिन सिर्फ 45% स्नातक ही इंडस्ट्री के मानकों पर खरे उतरते हैं। हाल में टीमलीज डिग्री अप्रेंटिसशिप की जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि देश में इंजीनियरिंग लंबे समय से देश के विकास का आधार रहा है। जबकि बदलती तकनीक के कारण रोजगार में गिरावट आई है। यह खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed