फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt restarts sovereign gold bond scheme

त्योहारी सीजन में करें गोल्ड बांड से गोल्ड में निवेश

Tue, 25 Oct 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Govt restarts sovereign gold bond scheme
Gold bond

सोने की भौतिक मांग को कम करने के लिए पिछले साल शुरू की गई सॉवरेन गोल्ड बांड योजना सोमवार को फिर से शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए कि लोग धनतेरस पर सोने की बजाय बांड खरीदें।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गोल्ड बांड के आवेदन 24  अक्टूबर 2016 से 2 नवंबर 2016 तक स्वीकार किए जा रहे हैं और ये बांड 17 नवंबर 2016 को  जारी किए जाएंगे। गोल्ड बांड योजना के तहत यह छठा निर्गम है।
विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि इस बार सरकार इस  पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015-16 की बजट में घोषित गोल्ड बांड योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 नवंबर को जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

500 ग्राम तक सोने के बराबर बांड खरीद सकेंगे निवेशक

Govt restarts sovereign gold bond scheme
gold coin

इसके तहत निवेशक कम से कम दो ग्राम और अधिकतम एक साल में 500 ग्राम सोने के बराबर बांड की खरीदारी कर सकते हैं जो कि एक ग्राम के गुणक में आगे बढ़ता है। सरकार ने इस पर 2.75 फीसदी वार्षिक ब्याज का प्रावधान किया है जो कि साल में दो बार देय होता है।

इस बांड की अवधि 8 साल की है, लेकिन इसमें 5 साल में भी निकलने का विकल्प रहता है। बांड को जारी करने के लिए रिजर्व बैंक को अधिकृत किया गया है लेकिन इसके लिए वाणिज्यिक बैंकों और डाकघरों में आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।

इस बांड की परिपक्वता पर कैपिटल गेन टैक्स से भी छूट मिलती है। इसी तरह सरकारी गोल्ड बांड के ट्रांसफर पर भी किसी व्यक्ति को होने वाला दीर्घकालिक कैपिटल गेन के सूचीकरण के फायदे  मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed