फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt rejects Chinese BYD-Megha Engineering investment proposal to set up EV plant business news in hindi

EV Plant: चीनी कंपनी के 8200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को ठुकराया, सरकार ने संयंत्र लगाने की नहीं दी अनुमति

Tue, 25 Jul 2023 06:32 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Jul 2023 06:32 AM IST
सार

चीनी कंपनी बीवाईडी ने अपनी भारतीय भागीदार मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के साथ मिलकर तेलंगाना में ई-वाहन उत्पादन संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया था। सरकार के स्तर पर इस प्रस्ताव के तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद इसे नामंजूर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Govt rejects Chinese BYD-Megha Engineering investment proposal to set up EV plant business news in hindi
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत सरकार ने चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनी बीवाईडी के एक अरब डॉलर (करीब 8,200 करोड़ रुपये) के निवेश से ई-वाहन संयंत्र लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। कंपनी ने अपनी भारतीय भागीदार मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. (एमईआईएल) के साथ मिलकर तेलंगाना में ई-वाहन उत्पादन संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को जरूरी पड़ताल एवं मंजूरी के लिए भारी उद्योग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के पास भी भेजा गया था। सरकार के स्तर पर इस प्रस्ताव के तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद इसे मंजूरी नहीं देने का फैसला किया गया है। इस संबंध में बीवाईडी और एमईआईएल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


केनरा बैंक का लाभ 75 फीसदी बढ़कर 3,535 करोड़ रुपये
इधर, बुरे फंसे कर्ज में गिरावट और ब्याज आय में वृद्धि से केनरा बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 75 फीसदी बढ़कर 3,535 करोड़ पहुंच गया। ब्याज आय 18,177 करोड़ से बढ़कर 25,004 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान बैंक का सकल एनपीए 6.98 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी रह गया। उधर, आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 62 फीसदी बढ़कर 1,224 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह 756 करोड़ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारा रिफंड पोर्टल पर अब तक सात लाख पंजीकरण, 150 करोड़ के दावे
सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा राशि वापस लौटाने के लिए कुछ दिन पहले शुरू किए गए पोर्टल पर अब तक सात लाख जमाकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है। सूत्रों ने बताया, अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक के दावे प्राप्त हुए हैं। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 18 जुलाई को सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की थी। सरकार ने मार्च में कहा था कि चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ महीने में लौटा दिया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) के खाते में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed