{"_id":"64c0702766933432a709e705","slug":"govt-monitoring-prices-demand-supply-situation-of-essential-food-items-kailash-choudhary-business-news-hindi-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business News: खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं के दाम पर सरकार की बारीक नजर, पढ़ें व्यापार की चुनिंदा खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business News: खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं के दाम पर सरकार की बारीक नजर, पढ़ें व्यापार की चुनिंदा खबरें
Wed, 26 Jul 2023 06:30 AM IST
गुलाम अहमद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों के साथ आपूर्ति और मांग पर बारीक निगरानी रख रही है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि ग्राहकों और किसानों के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता है। मोटे अनाजों पर आईटीसी के स्टॉम्प लॉन्च पर चौधरी ने कहा, मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की जरूरत है। वैश्विक स्तर पर इसकी मांग बढ़ रही है। इससे भारत को बड़ा उत्पादक देश बनने का मौका मिलेगा। आईटीसी एग्री बिजनेस के समूह प्रमुख एस. शिवकुमार ने कहा, कंपनी मोटे अनाजों के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दे रही है।
फॉक्सकॉन और वेदांता के अलग-अलग प्रस्तावों का इंतजार
इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र देश में सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने को लेकर फॉक्सकॉन व वेदांता के अलग-अलग प्रस्तावों का इंतजार कर रहा है।
चंद्रशेखर ने कहा, दो निजी भागीदारों ने सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने के लिए संयुक्त उद्यम का प्रस्ताव दिया था। हम उनके प्रस्तावों का इंतजार करेंगे। फॉक्सकॉन इस माह की शुरुआत में वेदांता के साथ सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने के प्रस्ताव से हट गई थी।
विज्ञापन
यस बैंक के राणा कपूर को 2.22 करोड़ का भुगतान नोटिस
सेबी ने यस बैंक के पूर्व प्रवर्तक राणा कपूर को एटी-1 बॉन्ड को गलत तरीके से बेचने के मामले में 2.22 करोड़ रुपये का भुगतान नोटिस जारी किया है। रकम 15 दिन में जमा नहीं करने पर कपूर को गिरफ्तारी की भी चेतावनी दी गई है। सेबी ने मंगलवार को कहा, तय समय में भुगतान नहीं होने पर राणा कपूर के बैंक खाते और संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है। यह बॉन्ड 2016 से 2019 के बीच बेचा गया था।
घाटे से उबरी टाटा मोटर्स, 3,300 करोड़ का लाभ
टाटा मोटर्स को चालू वित्त की पहली तिमाही में 3,300.65 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले उसे 4,950.97 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 98,266.93 करोड़ पहुंच गया।