फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt may impose anti dumping duty on a Chinese medicine for infections

चीन से एक दवा के आयात पर डम्पिंग शुल्क लगा सकता है भारत, वाणिज्य मंत्रालय कर रहा जांच

Wed, 15 Jan 2020 12:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Govt may impose anti dumping duty on a Chinese medicine for infections
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकार घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से सुरक्षा देने के लिए एक चीनी दवा पर आयात शुल्क लगा सकती है। यह दवा विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमण के इलाज में काम आती है। वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने आरती ड्रग्स की शिकायत के क्रम में चीन से कथित तौर पर सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड की डम्पिंग की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आरती ड्रग्स ने किया था अनुरोध 

आरती ड्रग्स ने डम्पिंग रोधी शुल्क लगाने के लिए पड़ोसी देश से हो रहे इस दवा के आयात की जांच का अनुरोध किया था। चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा लगभग 50 अरब डॉलर का है। डीजीटीआर ने अपनी अधिसूचना में कहा कि घरेलू उद्योग से प्रथमदृष्ट्या मिले प्रमाण के आधार पर चीन में बनने वाले या आयात के माध्यम से आने वाले उत्पाद की जांच शुरू कर दी गई है। डीजीटीआर जांच में कथित डम्पिंग, उसके स्तर और असर की जांच करेगा।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा फैसला

अगर जांच में डम्पिंग का घरेलू उद्योग पर असर साबित होता है तो निदेशालय शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। इस पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड को त्वचा, अस्थि और जोड़ संक्रमण, श्वसन या साइनस संक्रमण, मूत्र मार्ग संक्रमण और कुछ प्रकार के डायरिया सहित विभिन्न जीवाणु संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 महीने तक होगी जांच की अवधि

इस जांच की अवधि अप्रैल, 2018 से जून, 2019 (15 महीने) तक होगी। इसमें 2015-18 तक की अवधि पर गौर किया जाएगा।

नुकसान के आकलन के लिए की जाती है ये जांच 

विभिन्न देशों द्वारा सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को होने वाले नुकसान के आकलन के लिए डम्पिंग रोधी जांच की जाती है। इससे बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक व्यवस्था के अंतर्गत शुल्क लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed