फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt hikes windfall tax on domestic crude, cuts levy on export of diesel, ATF Business News in Hindi

Business News: घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, डीजल पर निर्यात शुल्क घटा, अब बंगाल में फैक्टरी लगाएंगे सौरव

Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Sep 2023 01:29 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें व्यापार जगत की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Govt hikes windfall tax on domestic crude, cuts levy on export of diesel, ATF Business News in Hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत सरकार ने शुक्रवार को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड) पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति टन कर दिया है। यह आदेश 16 सितंबर से लागू होगा। एक सितंबर को पहली पाक्षिक समीक्षा में अप्रत्याशित लाभ कर 6,700 रुपये प्रति टन तय किया गया था।

विज्ञापन


इसके अलावा विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) या डीजल के निर्यात पर शुल्क में 50 पैसे की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद यह छह रुपये प्रति लीटर से घटकर 5.50 रुपये प्रति लीटर रह जाएगा। विमान ईंधन यानी एटीएफ पर शुल्क को 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल पर एसएईडी शून्य को बरकरार रखा गया है। देश में विंडफॉल टैक्स पहली बार एक जुलाई, 2022 को लगाया गया था।
विज्ञापन


अब बंगाल में फैक्टरी लगाएंगे सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब उद्योग क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। निवेशकों को आकर्षित करने स्पेन दौरे पर गईं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल गांगुली ने यह घोषणा शुक्रवार को की। सौरव ने कहा कि मैं शालबनी की फैक्टरी में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करूंगा। शुरुआती चरण में इससे करीब 6000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सौरव ने कहा कि छह महीने में इसका काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए बंगाल सरकार शालबनी में जिंदल की जमीन उन्हें उपलब्ध कराएगी। वहां अभी कोई फैक्टरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके स्वामी हंसा समूह के श्रीनिवासन एबीसी के अध्यक्ष
आरके स्वामी हंसा समूह के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्रीनिवासन के स्वामी को सर्वसम्मति से 2023-24 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) का अध्यक्ष चुना गया। स्वामी वर्तमान में एशियन फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। प्रकाशक सदस्यों की परिषद का प्रतिनिधित्व कर रहे मलयालम मनोरमा के मुख्य सहयोगी संपादक और निदेशक रियाद मैथ्यू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लि. के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मोहित जैन को सचिव व विज्ञापन एजेंसियों के सदस्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे मेडिसन कम्युनिकेशंस के पार्टनर और ग्रुप सीईओ मीडिया एवं ओओएच विक्रम सखूजा को एबीसी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा ब्यूरो के प्रबंधन परिषद सदस्यों में ग्रुप एम मीडिया इंडिया के प्रशांत कुमार, इनिशिएटिव मीडिया (इंडिया) की वैशाली वर्मा को शामिल किया गया है। प्रकाशक प्रतिनिधियों में सकाल पेपर्स प्रा. लि. के प्रताप जी पवार, जागरण प्रकाशन के शैलेश गुप्ता, एचटी मीडिया से प्रवीण सोमेश्वर, एबीपी से ध्रुव मुखर्जी, लोकमत के करण दर्डा और डीबी कॉर्प के गिरीश अग्रवाल को सदस्य चुना गया है। विज्ञापनदाता प्रतिनिधियों में आईटीसी के करुणेश बजाज, टीवीएस मोटर्स के अनिरुद्ध हलदर शामिल हैं।

22 देश भारत से रुपये में करना चाहते हैं कारोबार
भारत के साथ रुपये में कारोबार करने के लिए करीब 22 देश इच्छुक हैं। ये ऐसे देश हैं, जिनके पास डॉलर की कमी है। रुपये में कारोबार को लेकर इन देशों के साथ बातचीत चल रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक साक्षात्कार में कहा, इन सभी देशों ने हमसे संपर्क किया है। सीतारमण ने कहा, जिन देशों के पास अब डॉलर जैसी रिजर्व मुद्रा की सुविधा नहीं है, वे रुपये में कारोबार करने को लेकर खुश हैं। खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि रुपया कई अन्य मुद्राओं के मुकाबले स्थिर है। उन्हें इससे भी भरोसा मिल रहा है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। भारत ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में भारतीय मुद्रा के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय किए हैं। दक्षिण एशियाई देश ने घरेलू बैंकों के भीतर विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते स्थापित किए हैं। इससे 22 विभिन्न देशों के बैंकों के साथ सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय मुद्राओं के लेन-देन की सुविधा मिलती है। 

कर्ज लेने वाले बिल्डरों को लगाना होगा रूफटॉप सोलर
एसबीआई ने बहुपक्षीय एजेंसियों से प्राप्त बैंक के दीर्घकालिक जलवायु फंड से कर्ज लेने वाली आवासीय परियोजनाओं के लिए छत पर सोलर लगाना जरूरी करने की योजना बनाई है। जो भी बिल्डर इसके तहत कर्ज लेंगे, यह नियम मानना होगा। 

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 13 पैसे टूटकर 83.16 पर बंद हुआ। कच्चे तेल में तेजी और डॉलर में मजबूती से रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.98 से 83.20 के दायरे में रहा।

विदेशी मुद्रा भंडार में 4.99 अरब डॉलर की गिरावट
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.039 अरब डॉलर बढ़ा था।
आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.26 अरब डॉलर घटकर 526.42 अरब डॉलर रह गई। सोने का भंडार 55.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.38 अरब डॉलर रहा। विशेष निकासी अधिकार 13.4 करोड़ डॉलर घट गया।


त्योहारी सीजन में होगी 90,000 करोड़ तक की ऑनलाइन बिक्री
आगामी त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बिक्री सालाना आधार पर 18-20 फीसदी बढ़कर  90,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के अनुसार, यह त्योहारी सीजन संभावित रूप से मार्जिन के मामले में अब तक का सबसे सफल सीजन हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, करीब 14 करोड़ लोग इस त्योहारी माह में कम-से-कम एक बार ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारों की संख्या में वृद्धि व तीन साल की चुनौतीपूर्ण अवधि के बाद अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने से त्योहारों में ई-कॉमर्स बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ फैशन, सौंदर्य, घरेलू व अन्य गैर-इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग दिख सकती है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के साझेदार मृगांक गुटगुटिया ने कहा, 2014 में पूरे वर्ष ई-कॉमर्स का सकल व्यापारिक मूल्य 27,000 करोड़ था। 2023 में इसके 5.25 लाख करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed