फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt cancels auction 13 of 20 critical mineral blocks over tepid response

Mineral Block Auction: सरकार ने 20 में से 13 मिनेरल ब्लॉक की नीलामी रद्द की, निराशाजनक प्रतिक्रिया बनी कारण

Sat, 30 Mar 2024 03:29 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 03:29 AM IST
सार

प्रस्ताव पर रखे गए 20 ब्लॉकों में से 18 ब्लॉकों के लिए 56 भौतिक और 56 ऑनलाइन नीलामियां लगीं। रद्द किए गए 11 ब्लॉकों में से सात खदानों को तीसरे दौर के तहत नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया है।

विज्ञापन
Govt cancels auction 13 of 20 critical mineral blocks over tepid response
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महत्वपूर्ण खनिजों की पहली किश्त में बिक्री के लिए रखे गए 20 ब्लॉकों में से 13 की नीलामी सरकार ने रद्द कर दी है। खान मंत्रालय के मुताबिक निराशाजनक प्रतिक्रिया की वजह से यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

खान मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, '13 मार्च 2024 की अधिसूचना के जरिए 13 खनिज ब्लॉकों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था, जिसमें दो ब्लॉकों के लिए कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी और 11 ब्लॉकों के लिए तीन से कम तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाता (टीक्यूबी) थे।' 

विज्ञापन


प्रस्ताव पर रखे गए 20 ब्लॉकों में से 18 ब्लॉकों के लिए 56 भौतिक और 56 ऑनलाइन नीलामियां लगीं। रद्द किए गए 11 ब्लॉकों में से सात खदानों को तीसरे दौर के तहत नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया है। छह ब्लॉकों की दूसरे दौर की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, गुजरात में कुंडोल, निकल और क्रोमियम ब्लॉक पर निर्णय नामित अधिकारी द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की तीसरी किश्त शुरू की। केंद्र ने अब तक 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी शुरू की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed