फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt appoints S Ramann as PFRDA chairperson

PFRDA: सरकार ने एस रमन को पेंशन निधि नियामक पीएफआरडीए का नया चेयरमैन नियुक्त किया, आइए उनके बारे में जानें

Wed, 02 Apr 2025 06:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 02 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

PFRDA: 1 अप्रैल को जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष पद पर उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक शिवसुब्रमण्यम रमण की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आइए इस नियुक्ति के बारे विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Govt appoints S Ramann as PFRDA chairperson
पीएफआरडीए - फोटो : Freepik

विस्तार

सरकार ने उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक एस रमण को पेंशन निधि नियामक पीएफआरडीए का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रमन वर्तमान दीपक मोहंती का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल मई 2025 में समाप्त होगा।

विज्ञापन


1 अप्रैल को जारी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष पद पर उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक शिवसुब्रमण्यम रमण की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: एनसीएईआर की डीजी पूनम गुप्ता आरबीआई की डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि एसीसी ने पांच वर्ष के कार्यकाल अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। रमन, जो वर्तमान में उप सीएजी के रूप में कार्यरत हैं, भारतीय लेखा परीक्षा व लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं।


उन्होंने 2021 से 2024 के बीच तीन वर्षों के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया है। सिडबी में शामिल होने से पहले वह नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड (एनईएसएल) के एमडी और सीईओ थे।

ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: 'ट्रंप टैरिफ' से पहले शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 593 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार

एनईएसएल में शामिल होने से पहले, रमन 2015-2016 के दौरान झारखंड के रांची में प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 2007 से 2013 के बीच सेबी में मुख्य महाप्रबंधक और बाद में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed