{"_id":"67ed0c6e4d4cc7df660f07a7","slug":"government-appoints-ncaer-director-general-poonam-gupta-as-rbi-deputy-governor-for-three-years-sources-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: एनसीएईआर की डीजी पूनम गुप्ता आरबीआई की डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: एनसीएईआर की डीजी पूनम गुप्ता आरबीआई की डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
Wed, 02 Apr 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:37 PM IST
सार
Reserve Bank New Deputy Governor Appointment: सरकार ने एनसीएईआर की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। आइए उनके बारे में जानें।
विज्ञापन
पूनम गुप्ता
- फोटो : linkedin/poonam-gupta-073297228/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को विश्व बैंक की पूर्व अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया।गुप्ता की नियुक्ति 7-9 अप्रैल, 2025 के बीच होने वाली अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले की गई है। यह बैठक हर दो महीने के अंतराल पर होती है। गुप्ता तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर रहेंगी। गुप्ता वर्तमान में एनसीएईआर (National Council of Applied Economic Research) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: 'ट्रंप टैरिफ' से पहले शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 593 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के पार
विज्ञापन
गुप्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् की भी सदस्य हैं और 16वें वित्त आयोग के लिए सलाकार परिषद् के संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। गुप्ता साल 2021 में एनसीएईआर से जुड़ी थीं। इससे पहले दो दशकों तक गुप्ता अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के लिए वाशिंगटन में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ, जानें इसका पूरा गणित
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन