फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government will not withdraw money sent to women Jan Dhan accounts

महिला जनधन खातों में भेजे पैसे वापस नहीं लेगी सरकार, वित्त मंत्रालय ने अफवाहों को किया खारिज

Wed, 15 Apr 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Apr 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Government will not withdraw money sent to women Jan Dhan accounts
money

महिलाओं के जनधन खातों से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि इन खातों में भेजे पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार इन पैसों को वापस नहीं लेगी और कोई भी खाताधारक अपनी सुविधा एवं जरूरतों के अनुसार इसे निकाल सकता है। पहले इस तरह की अफवाह फैल रही थी कि अगर खातों से इन पैसों को तत्काल नहीं निकाला गया तो सरकार इसे वापस ले लेगी। इसके बाद देश के कुछ हिस्सों में इन पैसों की निकासी के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लग गई थीं।

विज्ञापन


वित्तीय सेवाओं के सचिव ने सोमवार देर रात को इस संबंध में एक ट्वीट कर अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा, हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि जनधन खातों में जमा की गई राशि पूरी तरह सुरक्षित हैं। खाताधारक बैंक की शाखा या एटीएम से कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। जनधन खातों में जमा राशि की सुरक्षा को लेकर अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए। निकासी नहीं करने पर सरकार इन पैसों को वापस नहीं लेगी।

विज्ञापन

तीन महीने तक मिलेगी 500 रुपये की मदद

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने 20.5 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये मासिक भेजने की घोषणा की थी। देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने इस सहायता राशि को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में सीधे भेजने की घोषणा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed