फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government utilised 37.28 % of budgeted effective capex in H1FY25

CAPEX: सरकार ने वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में प्रभावी पूंजीगत व्यय का 37.28% ही उपयोग किया, आंकड़े जारी

Tue, 24 Dec 2024 12:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 24 Dec 2024 12:13 PM IST
सार

CAPEX: ईसीई पूंजीगत परिसंपत्तियों और संबंधित व्यय के निर्माण के उद्देश्य से सरकार के कुल पूंजीगत परिव्यय का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी गणना पूंजीगत व्यय और पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए अनुदान के योग के रूप में की जाती है।

विज्ञापन
Government utilised 37.28 % of budgeted effective capex in H1FY25
वित्त मंत्रालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में बजट में प्रावधान किए गए प्रभावी पूंजीगत व्यय (ईसीई) का केवल 37.28 प्रतिशत उपयोग किया है। ईसीई पूंजीगत परिसंपत्तियों और संबंधित व्यय के निर्माण के उद्देश्य से सरकार के कुल पूंजीगत परिव्यय का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी गणना पूंजीगत व्यय और पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए अनुदान के योग के रूप में की जाती है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में प्रभावी पूंजीगत व्यय 5.60 लाख करोड़ रुपये था" वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए, सरकार ने बजट में ईसीई का अनुमान 15.02 लाख करोड़ रुपये लगाया था। इसमें केंद्रीय पूंजीगत व्यय के 11.11 लाख करोड़ रुपये, प्रत्यक्ष पूंजीगत व्यय के रूप में 4.15 लाख करोड़ रुपये और राज्यों को पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए अनुदान के रूप में दिए गए1.45 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि यह खर्च बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए टिकाऊ संपत्ति बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में कुल सरकारी व्यय 21.11 लाख करोड़ या बजट अनुमान का लगभग 43.8 प्रतिशत आंका गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल बजटीय व्यय 48.21 लाख करोड़ रुपये अनुमानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व खाते पर, सरकार ने कुल बजट राशि 37.09 लाख करोड़ रुपये का 45.7 प्रतिशत या 16.97 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें से 1.45 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत संपत्तियों के लिए अनुदान सहायता पर खर्च किए गए। 27.12 लाख करोड़ रुपये ब्याज भुगतान, रक्षा सेवाओं (राजस्व), पेंशन, प्रमुख सब्सिडी और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अनुदान सहायता पर खर्च किए गए।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 11,62,940 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के मुकाबले 5,15,010 लाख करोड़ रुपये उधार पर ब्याज के तौर पर चुकाए गए। रक्षा सेवाओं के लिए बजट अनुमान 2,82,773 लाख करोड़ रुपये था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 1,45,181 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए।


राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहायता अनुदान के लिए 6,41,460 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया था, जबकि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 2,39,296 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए। प्रमुख सब्सिडी के लिए 3,81,175 लाख करोड़ रुपये की बजट राशि के मुकाबले वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में 2,14,658 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। अंत में सरकार ने 2,43,296 लाख करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन से 1,48,989 लाख करोड़ रुपये की पेंशन का भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed