फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government to introduce e-invoice system under GST : report

अब मुमकिन नहीं होगी टैक्स चोरी, सरकार लागू करने जा रही है ये नया सिस्टम

Wed, 29 May 2019 04:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 29 May 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
Government to introduce e-invoice system under GST : report
टैक्स चोरी पर लगाम कसने के लिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस प्रणाली लागू करने पर विचार कर रही है। इससे हर ट्रांजेक्शन जीएसटी नेटवर्क पर खुद रजिस्टर हो जाएगा और टैक्स चोरी मुमकिन नहीं होगी। जीएसटी परिषद ने इनवॉयस से जुड़े मुद्दों को जांचने के लिए दो उप समूह भी गठित किया है। 
विज्ञापन


ई-इनवॉयस के जरिये सरकार रियल-टाइम पर ट्रांजैक्शन को पंजीकृत करने की तैयारी में है। इससे कंपनियों को अपना टैक्स क्रेडिट हासिल करना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा उप समूह ई-इनवॉयस बनने के बाद इसकी नीतियों और कानूनी मसलों पर ध्यान देगा, जिसमें कारोबार से कारोबार (बीटूबी) को कई आपूर्ति पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन


अगर इसमें फर्जी इनवॉयस का इस्तेमाल किया गया है तो समूह तत्काल कदम उठाने में सक्षम होगा। साथ ही यह बैंकिंग और टेलीकॉम क्षेत्र के मुद्दों को निपटाने के लिए अलग से व्यवस्था बनाने पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप समूह इनवॉयस के प्रकार और एप या मोबाइल एसएमएस में आने वाली दिक्कतों को भी दूर करने का प्रयास करेगा। केंद्र और राज्य के कर अधिकारियों और जीएसटीएन के सीईओ की 13 सदस्यीय समिति अनुपालन के बोझ को घटाने पर काम कर रही है।

एमएसएमई के लिए नया सॉफ्टवेयर

जीएसटीएन ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए मुफ्त गणना और बिलिंग का नया सॉफ्टवेयर पेश किया है। 1.5 करोड़ तक टर्नओवर वाले करीब 80 लाख छोटे कारोबारियों को इसका लाभ मिलेगा। यह इनवॉयस तैयार करने, जीएसटी रिटर्न बनाने और स्टेटमेंट की गणना करने में मददगार होगा। सॉफ्टवेयर को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जीसटी.जीओवी.इन से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed