फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government starts one nation one ration card scheme, people have option to buy from anywhere

चार राज्यों ने शुरू की नई योजनाः किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन

Fri, 09 Aug 2019 05:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 09 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
government starts one nation one ration card scheme, people have option to buy from anywhere

केंद्र सरकार ने अब गरीबों के लिए अपनी सबसे बड़ी राशन योजना को शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक देश में स्थित किसी भी राशन की दुकान से कम कीमत पर अनाज खरीद सकेंगे। फिलहाल इस योजना को शुक्रवार से देश के चार राज्यों में शुरू किया गया है। अगले साल की एक जून से पूरे देश में इसे लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

एक देश-एक राशन कार्ड

अभी तक लोगों को राशन लेने के लिए अपने क्षेत्र में मौजूद निकटतम राशन विक्रेता से कम कीमत पर अनाज मिल पाता था। लेकिन अब राशन कार्ड धारक किसी भी दुकान से सस्ती दर पर अनाज, केरोसिन और चीनी खरीद सकेंगे। इसमें शहर और गांव तो छोड़िए, राज्य भी आड़े नहीं आएगा। 

विज्ञापन

इन राज्यों से हुई शुरुआत

केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने योजना को शुरू करते हुए कहा कि अब से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र के राशन कार्ड धारक ऐसा कर सकेंगे। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट में दो-दो राज्यों के समूह बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के लोग अब तेलंगाना से और तेलंगाना के लोग आंध्र प्रदेश से राशन खरीद सकेंगे। ऐसा ही गुजरात और महाराष्ट्र में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगा फायदा

इस योजना के शुरू होने से कई फायदे गरीबों को मिलेंगे। वहीं सरकार को भी फर्जी राशन कार्ड को रोकने में मदद मिलेगी। एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने वालों को इस योजना से फायदा मिलेगा। 

ऐसे मिलेगा राशन

फिलहाल देश के ज्यादातर राज्यों में राशन कार्ड को आधार कार्ड और प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से जोड़ दिया गया है। इसके जरिए ही देश के 22 राज्यों में राशन बांटा जा रहा है। अब इंटरपोर्टेबिलिटी होने से राज्य और केंद्र सरकार के पास पूरा डाटा उपलब्ध होगा। वहीं दुकान पर होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed