{"_id":"5ba0e534867a557ed33fc6cc","slug":"government-set-to-increase-excise-duty-on-various-imported-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में महंगी होगी कार, शराब और फोन खरीदना, सरकार बढ़ाने जा रही है ड्यूटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
फेस्टिव सीजन में महंगी होगी कार, शराब और फोन खरीदना, सरकार बढ़ाने जा रही है ड्यूटी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप आगामी फेस्टिव सीजन में लग्जरी सामान खरीदने का सोच रहे हैं तो फिर इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। केंद्र सरकार कई वस्तुओं पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने जा रही हैं, जिनको विदेश से आयतित किया जाता है।
विज्ञापन
यह हो जाएंगे महंगे
केंद्र सरकार विदेश से आयतित होने वाले स्मार्टफोन, फ्रिज, कार, टीवी, वाशिंग मशीन, फर्नीचर, मेवे और शराब पर ड्यूटी बढ़ा सकती है। इससे ऐसा सामान खरीदना और महंगा हो जाएगा। सरकार रुपये में गिरावट को थामने और चालू खाते के घाटे को पाटने के उद्देश्य से गैर-जरूरी उत्पादों के आयात को हतोत्साहित करना चाहती है। इसके लिए कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सोने पर नहीं बढ़ेगी ड्यूटी
केंद्र सरकार फिलहाल सोने पर ड्यूटी को नहीं बढ़ाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन में खासतौर पर धनतेरस पर सोने के आभूषण की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। सोने पर फिलहाल 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
इतनी बढ़ जाएगी एक्साइज ड्यूटी
सरकार विदेश से आयतित होने टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे अन्य उत्पाद और इनके कल-पुर्जो पर एक्साइज ड्यूटी को 20 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है। भारत में करीब 2 बिलियन डॉलर का आयात होता है। वित्त वर्ष 2018 में इसमें अभी तक 35 फीसदी का इजाफा हो गया है।
सरकार का यह है तर्क
केंद्र सरकार का तर्क है कि देश में बिकने वाले यह उत्पाद विदेश में बनते हैं, जबकि भारत जैसे विशाल बाजार में कंपनियों को इन्हें यहीं पर बनाना चाहिए। इसलिए अब इन कंपनियों को भारत में ही फैक्ट्री लगाकर उत्पादन करें। इससे सरकार की आमदनी तो बढ़ेगी, साथ ही लाखो लोगों को रोजगार भी मिलेगा।