{"_id":"5ee34d268ebc3e42bc5b2bef","slug":"government-rejected-the-general-survey-on-economic-condition-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आर्थिक स्थिति पर सरकार ने जनरली के सर्वे को किया खारिज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
देश की आर्थिक स्थिति पर सरकार ने जनरली के सर्वे को किया खारिज
Fri, 12 Jun 2020 03:08 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति पर बीमा कंपनी जनरली के सर्वे को खारिज करते हुए कहा है कि सिर्फ 599 लोगों की राय किसी भी तरह से पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करती। सर्वे में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से 80 फीसदी भारतीयों को आय में नुकसान हुआ है। यह सर्वे 27 मार्च से 31 मार्च के दौरान किया गया।
विज्ञापन
सरकार ने बयान जारी कर रहा है कि तीन महीने पहले जो परिस्थतियां थीं, वे आज अनलॉक 1.0 की तुलना में काफी भिन्न हैं। जनरली ने यह सर्वे बुधवार को जारी किया।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि यह एक ऑनलाइन सर्वे है, जिसमें सिर्फ 599 लोगों से बात की गई है। यह किसी भी तरीके से पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करता। बयान में कहा गया है कि इस तरह के सर्वे में हितों के टकराव की संभावना रहती है।
विज्ञापन
24 घंटे में 10,956 नए मामले
मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 141,ओडिशा में 112 और राजस्थान में 92 नए मामले दर्ज किए गए हैं।