फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government of India announces excise duty reduction on petrol and diesel

दिवाली का तोहफा: सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, पेट्रोल के दाम पांच रुपये तो डीजल के रेट 10 रुपये हुए कम

Wed, 03 Nov 2021 10:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 03 Nov 2021 10:55 PM IST
सार

सरकार ने देशवासियों को तोहफा देते हुए बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। 

विज्ञापन
Government of India announces excise duty reduction on petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल के दाम घटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को तोहफा दिया है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई गई है। नए दाम कल से लागू होंगे। आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत की खबर है। इस राहत के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन


100 रुपये के पार पेट्रोल
देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज करीब 35 पैसे महंगा हो रहा है। 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कुछ शहरों में डीजल का दाम भी 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। 

विज्ञापन

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक उत्पाद शुल्क लगाती है। पिछले साल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 19.98 रुपये से बढ़ाकर 32.9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। इसी तरह डीजल पर शुल्क बढ़ाकर 31.80 रुपये प्रति लीटर किया गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सुधार के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है और मांग घटी है, लेकिन सरकार ने उत्पाद शुल्क नहीं घटाया था। इसके कारण देश के सभी बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निशाने पर सरकार 
तेल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार लगातार निशाने पर थी। विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरते हुए सवाल उठा रहा था। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुछ अहम राज्यों में मिली नाकामी के लिए महंगाई को ही जिम्मेदार माना जा रहा था। उपचुनाव नतीजों के अगले दिन ही पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का एलान कर दिया गया। 


हरदीप पुरी ने की राज्यों से अपील
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि राज्यों से भी जनता को राहत देने की अपील की है। पुरी ने कहा - इस खुशी में राज्यों को भी योगदान देते हुए पेट्रोलियम पर लगाए जाने वाले वैट में कमी लाकर जनता को राहत देनी चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले ने राज्य सरकारों के लिए भी ऐसा करने का खाका तैयार किया है। राज्य सरकारों द्वारा वैट कम करने से ईंधन के दाम कम होंगे और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 

नड्डा ने पीएम मोदी का जताया आभार 
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा - दिवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करके कल से इनकी कीमतों में 5 और 10 रुपये कम करने के फैसले के लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं। एक्साइज ड्यूटी कम होने से खपत में बढ़ोतरी होगी और मुद्रास्फीति भी कम रहेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को दिवाली के अवसर पर एक बड़ा उपहार दिया है।

कांग्रेस ने घेरा 
वहीं काग्रेस प्रवक्ता ने भी तेल के दामों को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए आंकड़ों में बताया कि किस तरह तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 और 10 रुपये घटाकर इसे दिवाली का तोहफा कहा जा रहा है। 



राहुल का सरकार पर निशाना
इससे पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि दीवाली के आसपास महंगाई अपने चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार लोगों के लिए संवेदनशील दिल रखे। राहुल ने ट्वीट किया- दिवाली है। महंगाई अपने चरम पर है। यह कोई मजाक नहीं है। काश मोदी सरकार का दिल जनता के लिए संवेदनशील होता।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed