फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Yes Bank News In Hindi: Government limits withdrawals from Yes Bank at Rs 50000, put notification

यस बैंक: 50 हजार निकासी की सीमा से ग्राहकों में हड़कंप, ATM के बाहर भीड़, सर्वर डाउन

Fri, 06 Mar 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 06 Mar 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank News In Hindi: Government limits withdrawals from Yes Bank at Rs 50000, put notification
यस बैंक के एटीएम पर लगी लंबी कतार - फोटो : ANI

वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा तीन अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है।

विज्ञापन


पूरी रात एटीएम के सामने खड़े रहे यस बैंक के ग्राहक
आरबीआई द्वारा मौद्रिक सीमा निर्धारित करने के बाद से यस बैंक के जमाकर्ताओं को एटीएम से धन निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े ग्राहकों को कहीं मशीनें बंद पड़ी मिलीं तो कहीं एटीएम में धन नहीं था। यस बैंक के ग्राहकों की मुसीबत और बढ़ गई जब उन्हें इंटरनेट बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से धन स्थानांतरित करने में भी असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि यस बैंक लगातार एनपीए की समस्या से जूझ रहा है, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा है। आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। इसके अलावा यदि किसी के बैंक में एक से ज्यादा खाते हैं तो भी 50 हजार से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। दूसरी ओर एसबीआई बोर्ड ने येस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक’ स्वीकृति दे दी है।

यस बैंक को खरीद सकता है भारतीय स्टेट बैंक, जल्द होगा एलान
सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों को पूंजी के संकट से जूझ रहे यस बैंक को खरीदने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंजूरी दे दी है। उच्च स्तरीय सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में जल्द ही कोई घोषणा की जा सकती है। देश के सबसे बड़े ऋणदाता संस्थान एसबीआई की बृहस्पतिवार को मुंबई में बैठक भी हुई, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि क्या बैठक के एजेंडे में यस बैंक के अधिग्रहण का मुद्दा था या नहीं। 

एलआईसी की हो सकती है बड़ी भूमिका
इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि सरकार ने अपने स्वामित्व वाली बीमा कंपनी एलआईसी से एसबीआई के साथ मिलकर हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी कहा है। एलआईसी के पास पहले से यस बैंक की 8 फीसदी हिस्सेदारी है। कुछ हफ्ते पहले यस बैंक को उबारने से जुड़ी अटकलों पर एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था, ‘उसे नाकाम नहीं होने दिया जाएगा।’ 



अगर यह सौदा होता है तो कई साल में ऐसा पहली बार होगा कि एक सरकारी कंपनी, निजी क्षेत्र के किसी यूनिवर्सल बैंक को उबारेगी। वहीं यह आईडीबीआई के बाद दूसरा यूनिवर्सल बैंक होगा, जिसे संकट से उबारने में एलआईसी अहम भूमिका निभाएगा।

यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट
यस बैंक पर मौद्रिक सीमा की घोषणा के बाद आज यस बैंक का शेयर भारी गिरावट पर खुला। पिछले कारोबारी दिन 36.80 के स्तर पर बंद होने के बाद आज यस बैंक का शेयर 33.15 के स्तर पर खुला। इसके बाद सुबह 10:02 बजे यह 11 अंक यानी 29.89 फीसदी की गिरावट के बाद 25.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed