फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government is worried over rising petrol diesel price, but has no solution

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से सरकार चिंतित, लोगों को राहत देने के सवाल पर चुप हुए प्रधान

Fri, 27 Apr 2018 11:36 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
government is worried over rising petrol diesel price, but has no solution
petrol

पेट्रोल तथा डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ को लेकर सरकार चिंतित है, हालांकि उनके हितों तथा राजकोषीय जरूरतों के बीच एक संतुलन बनाना चाहिए। 

विज्ञापन


उत्पाद कर में कटौती होना मुश्किल
उन्होंने हालांकि, आसमान छूती तेल की कीमतों से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इसपर लगने वाले उत्पाद कर में सरकार द्वारा किसी तरह की कटौती के प्रति प्रतिबद्धता नहीं जताई। पेट्रोल की कीमत 55 महीने के उच्च स्तर 74.63 रुपये लीटर, जबकि डीजल की कीमत 65.93 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


परेशानी से चिंतित है सरकार
प्रधान ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि इससे होने वाली परेशानी को लेकर हम चिंतित हैं। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से हम चिंतित हैं। इस मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है, यह बताने से इनकार करते हुए प्रधान ने कहा कि जनता पर पड़ रहे बोझ को कम करने के लिए राज्यों को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले बिक्री कर या वैट में कटौती करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूड डील के लिए चीन, जापान, कोरिया से करेंगे गठबंधन
पेट्रोल तथा डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक की गिरोहबंदी से बचने के लिए भारत चीन, जापान और कोरिया के साथ एक गठबंधन बनाना चाहता है। इससे तेल की कीमतों पर बेहतर मोल भाव किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed