{"_id":"5ae2bdd44f1c1be2798b67b9","slug":"government-is-worried-over-rising-petrol-diesel-price-but-has-no-solution","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से सरकार चिंतित, लोगों को राहत देने के सवाल पर चुप हुए प्रधान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से सरकार चिंतित, लोगों को राहत देने के सवाल पर चुप हुए प्रधान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल तथा डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले बोझ को लेकर सरकार चिंतित है, हालांकि उनके हितों तथा राजकोषीय जरूरतों के बीच एक संतुलन बनाना चाहिए।
विज्ञापन
उत्पाद कर में कटौती होना मुश्किल
उन्होंने हालांकि, आसमान छूती तेल की कीमतों से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इसपर लगने वाले उत्पाद कर में सरकार द्वारा किसी तरह की कटौती के प्रति प्रतिबद्धता नहीं जताई। पेट्रोल की कीमत 55 महीने के उच्च स्तर 74.63 रुपये लीटर, जबकि डीजल की कीमत 65.93 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
परेशानी से चिंतित है सरकार
प्रधान ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि इससे होने वाली परेशानी को लेकर हम चिंतित हैं। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से हम चिंतित हैं। इस मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है, यह बताने से इनकार करते हुए प्रधान ने कहा कि जनता पर पड़ रहे बोझ को कम करने के लिए राज्यों को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले बिक्री कर या वैट में कटौती करनी चाहिए।
विज्ञापन
क्रूड डील के लिए चीन, जापान, कोरिया से करेंगे गठबंधन
पेट्रोल तथा डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक की गिरोहबंदी से बचने के लिए भारत चीन, जापान और कोरिया के साथ एक गठबंधन बनाना चाहता है। इससे तेल की कीमतों पर बेहतर मोल भाव किया जा सकेगा।