फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government is satisfied with the functioning of rbi, says jaitely in parliament

आरबीआई के कामकाज से संतुष्ट है सरकार, हुआ है काफी सुधारः जेटली

Fri, 28 Dec 2018 02:48 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 28 Dec 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
government is satisfied with the functioning of rbi, says jaitely in parliament

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वह भारतीय रिजर्ब बैंक (आरबीआई) के कामकाज से संतुष्ट है तथा हाल के वर्षो में इसका पर्यवेक्षण एवं विनियमन सुदृढ़ हुआ है। लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह बात कही।

विज्ञापन


सदन में प्रसून बनर्जी के प्रश्न के लिखित उत्तर में जेटली ने कहा कि जनवरी 2018 की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा नीति राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक का पर्यवेक्षण और विनियमन सुदृढ़ है तथा हाल के वर्षो में इसमें सुधार हुआ है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आरबीआई के कामकाज से संतुष्ट नहीं है, वित्त मंत्री ने कहा, ‘जी, नहीं।’ मंत्री ने बताया कि आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड के गैर सरकारी निदेशकों को आरबीआई अधिनियम 1934 की धारा 8 के उपबंधों के अनुसार नामित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में पिनाकी मिश्रा के प्रश्न के लिखित उत्तर में जेटली ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के बैंकों के पूर्णकालिक निदेशकों और वरिष्ठ प्रबंधकों के द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बोर्ड के अनुमोदन के अनुसार समुचित कार्रवाई के लिये एक सुधार एजेंडा भेजा गया था।


उन्होंने बताया कि इस एजेंडा में अन्य बातों के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता तथा व्यवहार्यता के आधार पर लागत को कम करने एवं विदेशी बाजारों में समन्वय हेतु विदेशी परिचालनों को युक्तिसंगत बनाना एवं बैंक की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त का लाभ उठाने हेतु अलग-अलग बैंकिंग कार्य नीति शामिल है। इसमें सुदृढ़ क्षेत्रीय सम्पर्क के लिये शाखा नेटवर्क के युक्तिकरण को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed