{"_id":"64fe6074e9fc8d82c00632a3","slug":"government-is-giving-an-opportunity-to-buy-cheap-gold-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Bond : आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, ऑनलाइन खरीदारी करने पर मिलेगी छूट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Bond : आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, ऑनलाइन खरीदारी करने पर मिलेगी छूट
Mon, 11 Sep 2023 06:03 AM IST
Jeet Kumar
कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:03 AM IST
सार
सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2023-24 की दूसरी खेप सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है।
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2023-24 की दूसरी खेप सोमवार यानी 11 सितंबर से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 15 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
आरबीआई ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,923 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है, जबकि दिल्ली सराफा बाजार में सोना 8 सितंबर को 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए 5,873 रुपये ही चुकाने होंगे।
विज्ञापन
यहां से कर सकते हैं खरीदारी
आरबीआई के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड बैंकों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई, एनएसई, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और डॉकघरों के जरिये खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
मिलता है 2.50 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है। यह राशि हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाती है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना पड़ता है।