फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government gave relief to farmers, increased MSP

नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, इन फसलों पर बढ़ाया न्यूनतम समर्थन मूल्य

Wed, 03 Jul 2019 04:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 03 Jul 2019 04:00 PM IST
सार

  • खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी बढ़ा 
  • धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 65 रुपए का इजाफा किया गया
  • एमएसपी में प्रति क्विंटल 75 से 253 रु. तक की बढ़ोतरी की गई
  • 2018-19 में बासमती चावल का निर्यात 10,570 करोड़ रु. बढ़ा

विज्ञापन
government gave relief to farmers, increased MSP
किसान - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने बजट से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा दिया। इसमें सोयाबीन की कीमत 311 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी कर दी गई। वहीं सूरजमुखी की कीमत 262 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करने को मंजूरी दी गई। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 65 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में मोदी सरकार ने 10 साल में पहली बार धान के समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की थी। इससे पहले 2008-09 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 155 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा था। कृषि सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एमएसपी में इजाफा करने की सलाह लंबे समय से दे रहे थे।

विज्ञापन

253 बढ़ा रागी का समर्थन मूल्य

धान के एमएसपी में 65 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार में 120 रुपये क्विंटल तथा रागी के एमएसपी में 253 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गयी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य वह कीमत है जो केंद्र किसानों को उनकी उपज का भुगतान करने की गारंटी देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। मंत्री ने आगे कहा कि 2019-20 के लिये तुअर, मूंग और उड़द दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य भी क्रमश: 215 रुपये, 75 रुपये और 100 रुपये बढ़ाये गये हैं।

311 रुपये बढ़ा सोयाबीन का मूल्य

इसके अलावा मूंगफली में 200 रुपये क्विंटल तथा सोयाबीन में 311 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी की गयी है। साथ ही मध्यम कपास का एमएसपी 105 रुपये क्विंटल तथा लंबे कपास का एमएसपी 100 रुपये क्विंटल बढ़ाया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने मजदूरी संहिता को मंजूरी दे दी है। हालांकि संसद सत्र चालू होने के कारण उन्होंने इसके बारे में और ब्योरा नहीं दिया।

इनके एमएसपी में प्रति क्विंटल 75 से 253 रु. तक की बढ़ोतरी की गई 

  • ज्वार 120 
  • रागी 253 
  • तुअर 125 
  • मूंग 75 
  • फसल बढ़ोतरी 
  • उड़द 100 
  • मीडि. कॉटन 200 
  • लॉग कॉटन 100 
  • मूंगफली 200 

2018-19 में बासमती चावल का निर्यात 10,570 करोड़ रु. बढ़ा

भारत से बासमती चावल का निर्यात साल 2018-19 में 10,570 करोड़ रु बढ़ा है। साल 2016-17 में बासमती का निर्यात 22,400 करोड़ रु (39,85,210 टन) का था। यह 2018-19 में बढ़कर 32,970 करोड़ रुपए (44,14,605 टन) का हो गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बासमती जैसे कृषि उत्पादों का प्रचार प्रसार लगातार चल रहा है। एक अन्य सवाल के जवाब मे गोयल ने कहा कि अमेरिका, वियतनाम, ईरान, चीन, यूएई, बांग्लादेश और सऊदी अरब ये शीर्ष देश हैं जिन्हें भारत कृषि उत्पादों का निर्यात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed