फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government extended bid deadline for Air India by two months

सरकार ने दो महीने बढ़ाई एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा

Tue, 28 Apr 2020 11:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government extended bid deadline for Air India by two months
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है। दरअसल कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं, जिसको देखते हुए यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि कर्ज में डूबी इस सरकारी विमानन कंपनी की नीलामी में बोलियां लगाने की समयसीमा को दूसरी बार बढ़ाया गया है। एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिए अब संशोधित अभिरुचि पत्र जारी किया है। इससे पहले जब जनवरी में अभिरुचि पत्र जारी किया गया था, तब बोली की समय सीमा 17 मार्च थी। इसे बाद में 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। कोरोना वायरस के कारण अब इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईपीएएम की वेबसाइट पर बताया गया है कि इसके अलावा बोली में योग्य पाये गए बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को उसकी सूचना देने की तारीख को भी दो महीने के लिए बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया है। इसमें कहा गया, ‘‘महत्वपूर्ण तिथियों के संबंध में अगर आगे कोई और बदलाव होता है, तो इस बारे में इच्छुक बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed