फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government considering extending Rs 35000 cr PLI scheme to more sectors

PLI Scheme : नए क्षेत्रों को भी मिल सकते हैं 35000 करोड़, नए रोजगार होंगे पैदा

Mon, 17 Oct 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 05:32 AM IST
सार

production linked incentive: सरकार 2 लाख करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को 14 क्षेत्रों तक बढ़ाई है। एक अधिकारी ने बताया, इस 2 लाख करोड़ में से अभी कुछ रकम बची है।

विज्ञापन
government considering extending Rs 35000 cr PLI scheme to more sectors
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइकल, चमड़ा, वैक्सीन की कुछ सामग्री और दूरसंचार के कुछ उत्पादों के लिए 35,000 करोड़ की पीएलआई योजना पर सरकार विचार कर रही है। इससे घरेलू विनिर्माण को जहां बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार भी पैदा होंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को खिलौनों के साथ कुछ केमिकल और शिपिंग कंटेनर्स तक भी बढ़ाया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर अभी चर्चा हो रही है। अंतर-मंत्रालयी चर्चा में पीएलआई को इन सभी क्षेत्रों तक बढ़ाने पर बात हुई है। इन उद्योगों से और कुछ विभागों से इस तरह की मांग आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


सरकार 2 लाख करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को 14 क्षेत्रों तक बढ़ाई है। एक अधिकारी ने बताया, इस 2 लाख करोड़ में से अभी कुछ रकम बची है। इसे अन्य क्षेत्रों में लगाए जाने की योजना पर अभी चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश को आकर्षित करने की योजना
एक अधिकारी ने बताया कि पीएलआई योजना का उद्देश्य भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करना है। दक्षता सुनिश्चित करने के साथ अर्थव्यवस्था और निर्यात बढ़ाने का भी लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed