फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government committed to nurturing private sector says NITI Aayog Rajiv Kumar

आठ फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति: नीति आयोग

Sat, 21 Sep 2019 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 21 Sep 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Government committed to nurturing private sector says NITI Aayog Rajiv Kumar
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने और सालाना आठ फीसदी वृद्धि दर हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर छह साल के न्यूनतम स्तर पांच फीसदी जाने को लेकर निराशा के बीच उन्होंने यह बात कही। 

विज्ञापन

निवेशकों को होगा लाभ

कुमार ने कॉर्पोरेट कर में कटौती के सरकार के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित उपायों का लाभ उठाएंगे। पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि एक अक्टूबर 2019 या उसके बाद बनने वाली कंपनियों के विनिर्माण क्षेत्र में नये निवेश करने पर उपकर और अधिभार समेत प्रभावी कर की दर केवल 17.01 फीसदी है। यह बड़ा प्रोत्साहन है। 

विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति 

उन्होंने उम्मीद जताई कि निवेशक इन उपायों का लाभ उठाएंगे और जो किनारे पर खड़े होकर इंतार कर रहे थे, वे निवेश के लिये आगे आएंगे। कुमार ने कहा, ‘‘मुझे लगता यह है कि यह ऐतिहासिक दिन है। यह निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है। उन्हें भरोसा है कि निजी क्षेत्र उद्योग को आगे ले जाएगा जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।’’ उन्होंने कहा,‘‘उद्योग का मानना है कि दहाई अंक में वृद्धि न केवल प्राप्त किया जा सकता है बल्कि जरूरी है। अत: आठ फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed