फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government ask importers of palm oil to buy it from Indonesia rather than Malaysia

मलयेशिया से पाम तेल खरीदने पर सरकार ने लगाया बैन

Thu, 09 Jan 2020 02:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
government ask importers of palm oil to buy it from Indonesia rather than Malaysia

भारत सरकार ने आयातकों और रिफाइनरियों को हिदायत दी है कि वे मलयेशिया से नहीं बल्कि इंडोनेशिया से अधिक पाम तेल खरीदें। मलयेशिया की ओर से देश के नए नागरिकता कानून और कश्मीर मामले में दिए गए बयानों के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को खाद्य तेल उद्योग के हितधारकों से इस संबंध में बुधवार को विस्तृत बातचीत करने के बाद गुरुवार को बैन लगाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । भारत दुनिया में वनस्पति तेल का सबसे बड़ा आयातक है। वह सालाना करीब 1.5 करोड़ टन वनस्पति तेल खरीदता है।
विज्ञापन


इसमें पाम तेल की हिस्सेदारी 90 लाख टन है, जबकि सोयाबीन एवं सनफ्लावर तेल की हिस्सेदारी 60 लाख टन है। सूत्रों ने बताया, ‘भारत 30 फीसदी पाम तेल मलयेशिया से और 70 फीसदी इंडोनेशिया से आयात करता है। मलयेशिया के मुकाबले इंडोनेशिया कहीं ज्यादा पाम तेल का उत्पादन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हमारे रिफाइनर्स इंडोनेशिया से पाम तेल का आयात कर सकते हैं।’ मलयेशिया सालाना 1.9 करोड़ टन पाम तेल का उत्पादन करता है, जबकि इंडोनेशिया में यह आंकड़ा 4.3 करोड़ टन है।  

नहीं चुकानी पड़ेगी अतिरिक्त कीमत

इंडोनेशिया और मलयेशिया दो ऐसे देश हैं, जो पाम तेल की आपूर्ति करते हैं। अगर भारत में सिर्फ इंडोनेशिया से पाम तेल का आयात किया जाएगा तो इसके लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी क्योंकि दोनों देशों में तेल की कीमतें बराबर हैं।



उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कीमतों में समानता की वजह से रिफाइनर्स को इंडोनेशिया से पाम तेल आयात करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। ऐसे में रिफाइनर्स को जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है, जब सरकार ने अनौपचारिक रूप से मलयेशिया से आयात नहीं करने की हिदायत दी है। घरेलू आपूर्ति में तेजी लाने के लिए भारत पाम तेल के अलावा सोयाबीन और सनफ्लावर तेल के आयात बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed