फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google Facebook Microsoft and many more companies protest against new visa policy of America

नई छात्र नीति के विरोध में गूगल, फेसबुक समेत कई कंपनियां

Tue, 14 Jul 2020 12:37 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 14 Jul 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Google Facebook Microsoft and many more companies protest against new visa policy of America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा विदेशी छात्रों का वीजा ऑनलाइन कक्षाओं के चलते प्रतिबंधित करने के फैसले की तीखी आलोचना के बीच देश के 17 राज्यों ने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे को गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा शीर्ष अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने भी समर्थन दिया है और मुकदमे में शामिल होने की घोषणा की है।

विज्ञापन


अस्थायी प्रतिबंध आदेश और प्रारंभिक निषेधाज्ञा की मांग करते हुए, इन कंपनियों ने यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य आईटी वकालत समूहों के साथ, दावा किया कि 6 जुलाई के आईसीई निर्देश उनकी भर्ती योजनाओं को बाधित करेंगे। इस कारण बोर्ड के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को व्यापार में लाना असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन


अमेरिका के 17 राज्यों, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और टेक कंपनियों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ मैसाचुसेट्स में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) के खिलाफ है। मुकदमे में कहा गया है कि नई वीजा नीति क्रूर, आकस्मिक और गैरकानूनी है। कंपनियों ने नई वीजा नीति पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटॉर्नी जनरलों ने दायर किया मुकदमा

कानूनी कार्रवाई संयुक्त रूप से कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, मिनेसोटा, नेवादा, न्यूजर्सी, न्यू मैक्सिको, ओरेगन, पेंसिल्वेनिया, रोड आइलैंड, वरमोंट, वर्जीनिया, विस्कॉन्सिन राज्यों के अटॉर्नी जनरलों द्वारा दायर की गई है। नई वीजा नीति का विरोध में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और एमआईटी के साथ 60 से भी ज्यादा विश्वविद्यालयों ने भी अदालत का रुख किया है। 

मार्च में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन

अमेरिका के 17 राज्यों ने इस तर्क का हवाला देकर मुकदमा दर्ज कराया है कि ट्रंप प्रशासन के नए नियम देश में स्वास्थ्य आपातकाल (महामारी) के दौरान 13 मार्च को जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। इन नियमों के तहत स्कूलों और कॉलेजों के साथ दूसरे संस्थानों को यह छूट दी गई थी कि एफ-1 या एम-1 वीजाधारक महामारी के दौरान ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं। अदालत में दायर मुकदमे में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन का यह फैसला देश को आर्थिक तौर भी प्रभावित करेगा, क्योंकि अभी विदेशी छात्र अमेरिका में आते हैं और पढ़ाई के बाद वे यहीं कई क्षेत्रों में काम करते हैं। इस फैसले से अर्थव्यवस्था कमजोर होगी।

करीब 2 लाख भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर

स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) के मुताबिक, इस साल जनवरी में 1,94,556 भारतीय छात्र अमेरिका के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत थे। इनमें 1,26,132 पुरुष और 68,405 महिला विद्यार्थी शामिल हैं। नई वीजा नीति के लागू होने पर भारतीय छात्र भी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed