फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google CEO Sundar Pichai said India will be big export economy, benefit from open, connected internet

India Future: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बोले- बड़ा निर्यातक बनेगा भारत, खुले इंटरनेट से होगा लाभ

Tue, 20 Dec 2022 05:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Dec 2022 05:35 AM IST
सार

भारत में जन्मे और पले-बढ़े पिचाई ने कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं में लिखित शब्दों एवं आवाज के जरिये इंटरनेट सर्च सुविधा देने का मॉडल विकसित कर रही है। यह मॉडल दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली 1,000 भाषाओं को ऑनलाइन मंच पर लाने की हमारी पहल का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
Google CEO Sundar Pichai said India will be big export economy, benefit from open, connected internet
गूगल फॉर इंडिया समिट 2022 के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई। - फोटो : PTI

विस्तार

गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है कि भारत आने वाले समय में एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था होगा क्योंकि इसकी बुनियाद काफी मजबूत है। उसे एक मुक्त और जुड़े हुए इंटरनेट से लाभ होगा। हालांकि, भारत को अपने नागरिकों को संरक्षण देने और कंपनियों को एक ढांचे के भीतर नवाचार के लिए सक्षम बनाने के बीच संतुलन साधने की जरूरत है।

विज्ञापन


भारत दौरे पर पहुंचे पिचाई ने सोमवार को ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी की रफ्तार असाधारण रही है। उसके पास जो पैमाना और प्रौद्योगिकी होगी, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वह लोगों के लिए सुरक्षा उपाय करें और संतुलन साधें। उन्होंने कहा, आप (भारत) एक नवोन्मेषी ढांचा खड़ा कर रहे हैं ताकि कंपनियां कानूनी ढांचे में एक निश्चितता के बीच नवाचार कर सकें। भारतीय स्टार्टअप पर पिचाई ने कहा कि यहां के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। एजेंसी
विज्ञापन


एआई से 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को समर्थन
भारत में जन्मे और पले-बढ़े पिचाई ने कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं में लिखित शब्दों एवं आवाज के जरिये इंटरनेट सर्च सुविधा देने का मॉडल विकसित कर रही है। यह मॉडल दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली 1,000 भाषाओं को ऑनलाइन मंच पर लाने की हमारी पहल का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत यात्रा के अवसर पर लिखे एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि मैं 10 अरब डॉलर के अपने 10 साल के भारत डिजिटलीकरण कोष (आईडीएफ) से हुई प्रगति को देखने और नए तरीके साझा करने यहां आया हूं। हम भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।


पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान ने देशभर में दिख रही प्रगति को तेज करने में मदद की है। मैं देखने के लिए उत्सुक हूं कि भारत एआई के क्षेत्र में नए कदम किस तरह उठाता है। इससे एक अरब से अधिक लोगों को लाभ होगा। -सुंदर पिचाई, सीईओ, गूगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed