फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Silver Price Today Sone Chandi ke Bhav ornament market Rates news in hindi

Gold Silver Price: तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी, सोना 1,150 रुपये उछला; चांदी ₹ 93,000 प्रति किलोग्राम पर बंद

Fri, 11 Oct 2024 11:26 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:26 PM IST
सार

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में तेजी व  आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,150 रुपये महंगा होकर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today Sone Chandi ke Bhav ornament market Rates news in hindi
सोना-चांदी मांर्केट - संकेतात्मक फोटो - फोटो : pti

विस्तार

शुक्रवार को सोना 1,150 रुपये महंगा होकर रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,150 रुपये बढ़कर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


एक दिन पहले कितना रहा भाव
चांदी की कीमत में भी 1,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बृहस्पतिवार को यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। सराफा कारोबारियों ने कहा, त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू मांग में तेजी के साथ सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 0.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,660.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.56 फीसदी बढ़कर 31.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी
व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय मांग में तेजी के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 613 रुपये बढ़कर 75,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का कारण
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, सोने की कीमतें ऊंची बनी हैं। मौजूदा रुझान की मुख्य वजह अमेरिकी आंकड़े हैं, जो ब्याज दरों में कटौती जारी रखने का समर्थन करते हैं। विशेष रूप से उच्च बेरोजगारी दावे और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें महंगाईजनित दबाव का संकेत हैं।


वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा...
एमसीएक्स में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत भी 900 रुपये बढ़कर 91,204 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.79 प्रतिशत बढ़कर 2,660.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 31.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed