{"_id":"6a71de740a4909a272003a72","slug":"gold-silver-price-today-crosses-rs-1-47-lakh-mark-silver-holds-steady-sarafa-bazaar-update-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: सोने की चमक लौटी, 1.47 लाख रुपये के पार; चांदी 226500 ₹ पर स्थिर, जानें बाजार का पूरा हाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver Price: सोने की चमक लौटी, 1.47 लाख रुपये के पार; चांदी 226500 ₹ पर स्थिर, जानें बाजार का पूरा हाल
Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:00 PM IST
सार
Gold-Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, अमेरिका-ईरान घटनाक्रम और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की सतर्कता का असर बुलियन बाजार पर दिख रहा है। सोने में तेजी और चांदी में ठहराव की वजह क्या है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये महंगा होकर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की सीमित खरीदारी देखने को मिली, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही अनिश्चितताओं के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक घटनाक्रम तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर स्पष्ट संकेत नहीं मिलने से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहे हैं। निवेशक अगले आर्थिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आगे की दिशा तय हो सके।
ये भी पढ़ें- MEA: दो भारतीय अब भी लापता, यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त; PoJK चुनाव पर क्या कहा?