फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold-Silver Price: Gold slipping due to the strength of dollar, this is a golden opportunity for buyers news in hindi

Gold-Silver Price: डॉलर की मजबूती से फिसल रहा सोना, खरीदारों के लिए ये है सुनहरा मौका

Sat, 09 Jul 2022 01:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 09 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत 1742 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए हैं। पिछले सप्ताह में सोना 1780 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
Gold-Silver Price: Gold slipping due to the strength of dollar, this is a golden opportunity for buyers news in hindi
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

बीते चार जुलाई से आठ जुलाई के कारोबारी हफ्ते में सोने के की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके सुनहरा मौका हो सकता है। 8 जुलाई (सोने के भाव) एमसीएक्स (Multi Comodity Exchange) पर सोने के भाव 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 50,810 रुपये पर बंद हुए। 

विज्ञापन


जानकार मानते हैं कि डॉलर इंडेक्स में उछाल और वैश्विक मुद्रास्फीति के बढ़ते डर के बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व के कड़े रुख के कारण ग्लोबल बाजार में सोने के बाद पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत 1742 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए हैं। पिछले सप्ताह में सोना 1780 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


क्या है सोने की कीमतों में गिरावट का कारण?

सर्राफा बाजार के जानकार बताते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह डॉलर सूचकांक में तेज उछाल, फेड का कड़ा रुख और ग्लोबल बाजार में मूल्य वृद्धि की चिंता है। बीते हफ्ते में डॉलर अपने बीस साल के उच्चतम स्तर 107.78 पर पहुंच गया है। इससे सोने की कीमतें प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चांदी की कीमतों में भी बीते हफ्ते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिली है। गुरुवार को जहां चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी वहीं, शुक्रवार को भारतीय बाजार में चांदी में कमजोरी देखने को मिली है। शुकवार को चांदी की कीमतें अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 303 रुपये की गिरावट के साथ 56540 रुपये पर बंद हुई हैं। वहीं, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 19.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के दर से कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed