फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold sales may decrease by 20 percent on akshaya tritiya

Gold Sales: अक्षय तृतीया पर 20 फीसदी घट सकती है सोने की बिक्री, पढ़ें क्यों पड़ेगा गहनों की खरीद पर असर

Fri, 21 Apr 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 05:29 AM IST
सार

जीजेसी के पूर्व चेयरमैन एवं एनएसी ज्वेलर्स (चेन्नई) के प्रबंध निदेशक अनंत पद्मनाभन ने कहा कि महंगे सोने की मार अक्षय तृतीया पर आने वाली मांग को कम कर सकती है। हालांकि, बिक्री पर इसका असर सिर्फ 10 फीसदी ही पड़ेगा। 

विज्ञापन
gold sales may decrease by 20 percent on akshaya tritiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोने की कीमतों में पिछले चार महीनों में आए उछाल की वजह से अक्षय तृतीया पर गहनों की मांग में कमी आ सकती है। आभूषण विक्रेताओं ने इस बार अक्षय तृतीया पर बिक्री में 20 फीसदी तक गिरावट आने की आशंका जताई है। दरअसल, देश के अधिकांश हिस्सों में सोना इस समय 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही सोने के गहनों एवं सिक्कों की खरीद के लिए शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर लोग महंगे आभूषण खरीदेंगे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा कि सोने के 60,000 रुपये के स्तर पर पहुंचने से ग्राहकों का बड़ा वर्ग आशंकित है। हालांकि, कुछ दिन से कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद दाम अब भी ऊंचे हैं। इससे अक्षय तृतीया पर होने वाली बिक्री प्रभावित होगी। हमारा अनुमान है कि बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी घट सकती है।
विज्ञापन


वहीं, जीजेसी के पूर्व चेयरमैन एवं एनएसी ज्वेलर्स (चेन्नई) के प्रबंध निदेशक अनंत पद्मनाभन ने कहा कि महंगे सोने की मार अक्षय तृतीया पर आने वाली मांग को कम कर सकती है। हालांकि, बिक्री पर इसका असर सिर्फ 10 फीसदी ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल कारोबार में दक्षिण भारत का सर्वाधिक हिस्सा
क्षेत्र हिस्सेदारी

दक्षिण भारत 40 फीसदी
पश्चिम भारत 25 फीसदी
पूर्वी भारत 20 फीसदी
उत्तर भारत 15 फीसदी

सोना 440 रुपये महंगा होकर 60 हजार पार, चांदी 850 रुपये महंगी
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 440 रुपये महंगा होकर 60,000 के पार पहुंच गया और 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 850 रुपये महंगी होकर 75,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,900 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबारी घंटों में सोना और चांदी कॉमेक्स पर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 25.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही।

...तो 10 फीसदी बढ़ सकती है बिक्री
विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि सोने की खरीद अक्षय तृतीया के अवसर पर करोड़ों भारतीयों के जश्न का जरूरी हिस्सा होती है। अगर कीमतों में अच्छी गिरावट आती है तो बिक्री में उछाल आ सकता है।


पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा कि शनिवार को अक्षय तृतीया का त्योहार होने से खरीदारों के पास सप्ताहांत पर खरीदारी का मौका होगा। सोना 60,000 रुपये पर स्थिर रहता है तो बिक्री 10 फीसदी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed