फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price in Pakistan reached all time high more than 1 lakh rupees per tola

महंगाई से पाकिस्तान में कोहराम, 1 लाख से भी महंगा हुआ सोना, जनता परेशान

Fri, 03 Jul 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
gold price in Pakistan reached all time high more than 1 lakh rupees per tola
सोना - फोटो : pixabay

महंगाई से पाकिस्तान में कोहराम मचा है। सब्जियों के बाद दालों की कीमतों में भी आग लगी है, जिससे आम जनता परेशान है। पड़ोसी देश में अब सोने की कीमतें भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की अखबार डॉन के अनुसार, महंगाई से बेहाल पाकिस्तान में सोने का दाम इस सप्ताह एक लाख रुपये प्रति तोले से भी ज्यादा हो गया। पाकिस्तान में महंगाई बेलगाम हो गई है और इससे आम आवाम की कमर टूट चुकी है।
विज्ञापन


इतनी हुई कीमत
पाकिस्तान में एक तोला सोना 105,200 रुपये (पाकिस्तानी रुपएं) का हो गया। इससे पहले 24 जून को भी सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया था और यह उच्चतम स्तर पर 105,100 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में एएसएसजेए के अध्यक्ष हाजी हारुन रशीद चंद ने कहा कि पाकिस्तान में सोना खरीदना आम आदमी के बस से बाहर हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम आदमी के लिए रोजाना के खर्चों को उठाना ही मुश्किल है। साथ ही पाकिस्तान की स्थिति को लेकर जारी अनिश्चितता के चलते विदेशों से भी निवेश नहीं आ रहा है। मालूम हो कि पाकिस्तानी रुपये में दुनियाभर के दूसरे देशों की तुलना सबसे ज्यादा गिरावट आई है। 

इसलिए बढ़ रहे दाम
दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत बढ़ रही हैं, जिसके कारण घरेलू बाजार में भी यह महंगा हुआ है। पाकिस्तान के जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर को भारी नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के पुराने ऑर्डर्स की पेमेंट भी फंसी हुई है। ऑल पाकिस्तान जेम्स ज्वैलर्स ट्रेडर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुहम्मद अख्तर खान टेसोरी ने वाणिज्य मंत्रालय को सूचित किया कि 120 दिनों के भीतर देश से निर्यात होने वाली ज्वेलरी की पेमेंट मिलनी चाहिए।


रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई दर
पाकिस्तान ने न सिर्फ विकसित अर्थव्यवस्थाओं, बल्कि भारत, चीन, बांग्लादेश और नेपाल जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भी सबसे बड़ी मुद्रास्फीति दर्ज की है। पाकिस्तानी स्टेट बैंक (SBP) ने कहा कि रिटेल मार्केट में मूंग 220-260 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। चने की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चीनी का दाम बढ़कर 75 रुपये के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed