{"_id":"636503f4fdc5b65f46693ccb","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-october-04-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 604 रुपये चढ़ा, चांदी में 2,061 रुपये की तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 604 रुपये चढ़ा, चांदी में 2,061 रुपये की तेजी
Fri, 04 Nov 2022 05:53 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:53 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोना 604 रुपये की तेजी के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सेशन में यह कीमती धातु 50,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 604 रुपये महंगा होकर 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 50,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमतें भी 2,061 रुपये महंगी होकर 59,477 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।
विज्ञापन
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, बाजार के भागीदार अमेरिका के नौकरी बाजार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में स्थिरता से सोने और चांदी की कीमतों में कुछ तेजी देखने को मिली। एक दिन पहले बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,648 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन
चीन में खरीदारी से मिला समर्थन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, बृहस्पतिवार को छह सप्ताह का निचला स्तर छूने के बाद न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स पर सोने में तेजी रही। चीन में पीली धातु की खरीदारी में तेजी से भी सोने को समर्थन मिला।
विज्ञापन
पीली धातु में जारी रहेगी तेजी
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने कहा, अमेरिकी फेड रिजर्व के नीतिगत दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद सोने और चांदी में तेजी रहेगी। उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक में हाल में भले ही सुधार दिख रहा है, लेकिन यह अपने पिछले उच्च स्तर से नीचे ही है। आगे सोने की फ्यूचर मांग में तेजी की उम्मीद है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 53 पैसे मजबूत होकर 82.35 पर बंद हुआ। डॉलर के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के कारण घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.85 पर खुला। बृहस्पतिवार को यह 8 पैसे टूटकर 82.88 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी दिखाने वाले डॉलर सूचकांक 0.34 फीसदी गिरकर 112.54 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.05 फीसदी चढ़कर 96.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।