{"_id":"63a5abff56c443372a0f593d","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-december-22-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 372 रुपये गिरा, चांदी सपाट होकर 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 372 रुपये गिरा, चांदी सपाट होकर 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई
Fri, 23 Dec 2022 06:57 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:57 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी पिछले कारोबार के 69,258 रुपये प्रति किलोग्राम से 15 रुपये की मामूली तेजी के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी पिछले कारोबार के 69,258 रुपये प्रति किलोग्राम से 15 रुपये की मामूली तेजी के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "दिल्ली बाजार में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 372 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54,853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,797.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 23.74 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
परमार ने कहा, "अमेरिकी तीसरी तिमाही के जीडीपी डेटा उम्मीद से बेहतर रहने के बाद सोने की कीमतें नकारात्मक हो गईं। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पता चला है कि देश की अर्थव्यवस्था पहले के अनुमान से ज्यादा तेजी से पलटी, डॉलर को बढ़ावा दिया और संभावित रूप से मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए फेडरल रिजर्व को आक्रामक रास्ते पर स्थापित किया।"
विज्ञापन
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार सप्ताह में सोने की कीमतों में 55000 के उच्च स्तर के साथ मजबूत कारोबार हुआ, क्योंकि नीतिगत बयानों और उच्च ब्याज दरों के अनुमान के प्रभाव में बाजार की कीमतों ने कॉमेक्स गोल्ड में सुरक्षित संपत्ति आवंटन को बढ़ावा दिया। कॉमेक्स गोल्ड ने 1820 डॉलर पर उच्च दरें देखीं और उसके बाद लाभ बुकिंग दिखा।सकारात्मक जीडीपी डेटा के कारण गिरावट आई। जीडीपी डेटा के सकारात्मक आंकड़ों के कारण फेड फिर दरों में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है, क्योंकि उच्च दरों के बाद भी अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। अगले सप्ताह प्रमुख वैश्विक हिस्सों में कम भागीदारी के साथ छुट्टियों का मौसम होगा इसलिए 53800-55200 के बीच कम मात्रा में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा।