{"_id":"6582dc4e32cca8c1ea0fcd18","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 300 रुपये का उछाल, चांदी में 800 रुपये की तेजी आई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 300 रुपये का उछाल, चांदी में 800 रुपये की तेजी आई
Wed, 20 Dec 2023 05:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:51 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 800 रुपये की तेजी के साथ 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 800 रुपये की तेजी के साथ 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के फरवरी अनुबंध की कीमत 112 रुपये की तेजी के साथ 62,588 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा चांदी का मार्च अनुबंध 110 रुपये की तेजी के साथ 74,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,040 डॉलर प्रति औंस और 24.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले साल से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने का दांव लगाए जाने से सोने में तेजी आई।"
विज्ञापन