फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये टूटी

Mon, 20 Nov 2023 05:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 20 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी का भाव भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना  61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन


इस दौरान चांदी का भाव भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, ''फेडरल रिजर्व के आक्रामक मौद्रिक नीति अभियान के समाप्त होने की उम्मीद को बल मिलने से पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आने के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली की।"
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,978 डॉलर प्रति औंस और 23.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। गांधी ने कहा कि कारोबारी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे, जो मंगलवार को जारी किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed