{"_id":"654e292a5674f75c18065be5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: चार दिनों की गिरावट के बाद धनतेरस के दिन सोने की कीमतों में इजाफा, चांदी भी उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: चार दिनों की गिरावट के बाद धनतेरस के दिन सोने की कीमतों में इजाफा, चांदी भी उछली
Fri, 10 Nov 2023 06:29 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:29 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में चार दिन से जारी गिरावट थम गई और यह 250 रुपये की तेजी के साथ 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। धनतेरस के दिन चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। इस दौरान चांदी 700 रुपये की बढ़त के साथ 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में चार दिन से जारी गिरावट थम गई और यह 250 रुपये की तेजी के साथ 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 250 रुपये की तेजी के साथ 61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। इस दौरान चांदी 700 रुपये की बढ़त के साथ 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गांधी ने कहा कि त्योहारी सीजन के बीच घरेलू बाजारों में सोने की खुदरा मांग बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विदेशी बाजार में सोना और चांदी की कीमत तेजी के साथ क्रमश: 1,956 डॉलर प्रति औंस और 22.65 डॉलर प्रति औंस हो गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "कारोबारियों का मानना है कि अगले सप्ताह आने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों से सोने की कीमतों पर करीबी नजर रखी जाएगी।"