फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोना 170 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 300 रुपये टूटी

Mon, 12 Jun 2023 06:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,959 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना  60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,959 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि बाजार के दिग्गज कल अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर पूरा ध्यान देंगे क्योंकि यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर निर्णयों के लिए अतिरिक्त संदर्भ प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed