फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: दिल्ली में सोना 2000 रुपये बढ़कर 127900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर, चांदी में बड़ा उछाल

Wed, 12 Nov 2025 07:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Nov 2025 07:59 PM IST
सार

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, बुधवार को चांदी की कीमत भी 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। आइए जानते हैं, सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 2,000 रुपये की तेजी के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 2,000 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सोमवार को इसकी कीमत 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। पिछले दो सत्रों में पीली धातु की कीमत में 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत वाला सोना 1,300 रुपये की तेजी के साथ 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहने से सोने में एक और सत्र के लिए सकारात्मक कारोबार हुआ।
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की खबरों से बाजार में आशावाद की भावना को बढ़ावा मिला है।बाजार की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों पर है, यह दिसंबर की बैठक में फेडरल रिजर्व के दर परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमत भी 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को यह सफेद धातु 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा जबकि चांदी हाजिर 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed