{"_id":"67f51ed18d5187ab860683d9","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-gold-all-time-high-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 200 रुपए गिरकर 91250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी में उछाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: सोना 200 रुपए गिरकर 91250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी में उछाल
Tue, 08 Apr 2025 06:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:34 PM IST
सार
Gold Silver Price: स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 91,250 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में सुधार आया और यह 200 रुपए बढ़कर 92,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : PTI
विस्तार
स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 91,250 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए टूटकर 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में सुधार आया और यह 200 रुपए बढ़कर 92,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी पिछले पिछले सत्र में 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.82 प्रतिशत बढ़कर 3,007.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "रुपये की कमजोरी ने तेजी को बढ़ावा दिया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी के साथ सकारात्मक कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर धारणा सतर्क रही और डॉलर इंडेक्स 102 अंक के आसपास स्थिर रहा, जिससे सर्राफा कीमतों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।"
त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि, मुख्य चालक टैरिफ तनाव ही रहा, क्योंकि अमेरिकी व्यापार उपायों के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख ने सुरक्षित-पनाह मांग को फिर से बढ़ावा दिया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, बाजार सहभागियों को इस सप्ताह के व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है, जिसमें बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक का परिणाम भी शामिल है। एशियाई कारोबारी घंटों में हाजिर चांदी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 30.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन