फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: दिल्ली में सोना ₹200 चढ़कर 94350 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 1000 रुपये नरम पड़ी

Thu, 03 Apr 2025 06:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 03 Apr 2025 06:57 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में गुरुवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमत बुधवार की क्लोजिंग 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये गिरकर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आइए जानते हैं, सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर थी। दूसरी ओर, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 200 रुपए बढ़कर 93,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी की कीमत बुधवार की क्लोजिंग 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये गिरकर 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Penguin Tariffs: इंसान तो इंसान ट्रंप ने जानवरों को भी नहीं बख्शा, उस द्वीप पर भी टैरिफ जहां सिर्फ पेंग्विन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एमसीएक्स पर जून डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 695 रुपये चढ़कर 91,423 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में, यह अपनी सारी बढ़त खोकर 848 रुपये की गिरावट के साथ 89,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "पारस्परिक टैरिफ के प्रभाव से सुबह के सत्र में सोने में शुरुआती तेजी देखी गई, लेकिन जल्द ही मुनाफावसूली शुरू हो गई, क्योंकि कीमतों में टैरिफ प्रभाव का काफी हद तक असर था।"

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 43.39 डॉलर या 1.38 प्रतिशत गिरकर 3,089.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 60 से अधिक देशों पर टैरिफ लगाने के बाद यह 3,167.71 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ निर्णय के बाद जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ने से सोना 3,167 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।"

गांधी ने कहा कि शुरुआती बढ़त के बावजूद, सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से पीछे हट गईं और वर्तमान में व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली के कारण गिरावट पर कारोबार कर रही हैं, जिन्होंने टैरिफ वृद्धि की घोषणा के खिलाफ बचाव के लिए पोजीशन ले रखी थी।


ये भी पढ़ें: EPFO Claim: ईपीएफओ से पैसा निकालना हुआ आसान; कैंसिल्ड चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं, जानिए और क्या बदला गया

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि सोने की कीमतों में और सुधार हो सकता है, क्योंकि ट्रम्प द्वारा टैरिफ वृद्धि की घोषणा के बाद जोखिम प्रीमियम कम होना शुरू हो गया है।" एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 4.21 प्रतिशत गिरकर 32.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक ट्रम्प की नई टैरिफ नीतियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनके संभावित प्रभाव का बारीकी से आकलन करेंगे।

मेहता ने कहा कि बाजार की नजर गुरुवार को जारी होने वाले साप्ताहिक अमेरिकी बेरोजगारी दावों और सेवा पीएमआई के आंकड़ों पर है। इससे वैश्विक व्यापार में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed